google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Breaking News: 65 घंटे बितने के बावजूद बावल में बिजली बहाल नहीं | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Breaking News: 65 घंटे बितने के बावजूद बावल में बिजली बहाल नहीं

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Breaking News: हरियाणा जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल में मंगलवार शाम आई तेज आंधी के 65 घंटे बाद भी औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नही हो…


65 घंटे बितने के बावजूद बावल में बिजली बहाल नहीं
65 घंटे बितने के बावजूद बावल में बिजली बहाल नहीं
Google News Follow us on Google

Breaking News: हरियाणा जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल में मंगलवार शाम आई तेज आंधी के 65 घंटे बाद भी औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नही हो पाइ है। आलम यहां तक जहां गांवो में पानी के लिए हा हाकार मचा हुआ है वही 50 से ज्यादा कंपनियो में उत्पादन बंद पडा हुआ है।

Advertisement

240 ट्रांसफार्मर व 500 से ज्यादा टूट पेाल: मंगलवार को रेवाड़ी में आए तेज अधंड से बावल औद्योगिक कस्बे में 250 से ज्यादा ट्रांसफार्मर व खंबे टूट कर गिए गए। एक सा​थ बडी संख्या में खंबे गिरने से बावल इंडस्ट्रियल एरिया में 30 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटे और दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे। वहीं बावल क्षेत्र में कुल 245 ट्रांसफार्मर और सात ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। निगम की दस टीमों ने बुधवार से काम शुरू किया, लेकिन 65 घंटे बीतने पर भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

 

फैक्ट्रियों में काम ठप: औद्योगिक सेक्टर तीन के आसलवास व सुठानी के एरिया में स्थित फैक्ट्रियों में पिछले तीन दिन पावर नही होने से उत्पादन ठप है। आटो पार्ट्स, प्लास्टिक और अन्य यूनिटों में काम बंद होने से करोड़ों का नुकसान हो चुका है। सबसे अहम बात यह बिजली नहीं होने उत्पादन नहीं हो रहा है कंपनियों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

दो बार लगा चुका है जाम: बिजली की किल्लत से पानी समस्या भी गंभीर बनी हुई है। गुस्साए लोग दो बार बावल में जाम लगा चुके है बता दे पिछले 65 घंटे से उपमंडल बावल के कालड़ावास, आसलवास, तिहाड़ा आदि गांवों में भी बिजली नहीं आई है। ट्यूबवेल न चलने से पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

 

50 से कंपनियों में उत्पादन बंद: रेवाड़ी चैंबर आफ कामर्स इंडस्ट्री के प्रधान कृष्ण यादव ने बताया कि मंगलवार को आये अंधड से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसी के चलते औद्योगिक क्षेत्र में 50 से अधिक फैक्ट्रियों में उत्पादन बंद हो गया है। अगर जल्द आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो परेशानी और अधिक बढ़ जाएगी। क्योंकि कंपपियों में बिजली के अभाव में श्रमिक खाली बैठे हुए है।Breaking News:

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp