Haryana crime हरियाणा के जिला रेवाड़ी में दिनदहाड़े ठगी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। दो युवकों ने कथित तौर पर बातों में उलझाकर एक महिला से 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए। पीड़िता सेना से सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी है। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।Haryana crime
वीडियों हुआ वायरल: बता दे कि वीडियो में दोनों युवक महिला से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद महिला युवक का रुमाल देखने के बाद अपने कानों से कुंडल निकालकर थैले में रख लेती है। इसके बाद बातचीत के दौरान वह कुंडल युवकों को सौंप देती है और पास की दुकान की सीढ़ियों पर जाकर बैठ जाती है।Haryana crime
पैसे मांगने से शुरू हुआ था सिलसिला: महिला ने बताया कि पहले युवकों ने उससे धारूहेड़ा जाने के लिए 20 रुपए मांगे थे। इसके बाद उसने दिल्ली जाने का हवाला देकर 500 रुपए मांगने लगे। युवक ने महिला को सम्माहित किया वह मौका रुपए लेने के बाद आरोपी उसके सोने के कुंडल भी लेकर फरार हो गए।Haryana crime
जानिए कौन है वह महिला जिससे हुई ठगी: बता दे कि रेवाड़ी के गिंदोखर निवासी कुसुमलता ने बताया कि कुछ दिनों से उनके दांत में दर्द था। 18 जून की सुबह वह रेवाड़ी अस्पताल में दवा लेने आई थीं। दवा लेने के बाद स्कूटी अस्पताल के पास खड़ी कर बाजार में सामान खरीदने चली गईं थी
लौटते समय रास्ते में सरकुलर रोड पर एक युवक मिला। उसने बताया कि वह नौकरी करता था, लेकिन मालिक ने उसे काम से निकाल दिया है और उसे धारूहेड़ा जाना है। इस पर कुसुमलता ने उसे ऑटो से बस स्टैंड जाने के लिए 20 रुपए दे दिए।
सम्मोहन कला का राज’ पीछित कुसुमलता के अनुसार, दूसरे युवक ने उनके सामने रुमाल घुमाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह जो कुछ कहता गया, उन्होंने वैसा ही किया। दोनों युवक उन्हें एक दुकान के पास ले गए और उनके कानों से करीब 12 ग्राम वजन के सोने के कुंडल उतरवा लिए।Haryana crime
उनके कहने पर कुंडलों को एक कपड़े में लपेटकर उनके थैले में रखने का दावा किया। वह पानी पीने आ गई जब वहां से वापस आकर जब उन्होंने थैला चेक किया तो कुंडल गायब थे। उनकी जगह रुमाल में लिपटा हुआ 10 रुपए का एक नोट मिला।
महिला एक पूर्व सैनिक की पत्नी है। उसका एक बेटा एक्साइज इंस्पेक्टर है, जबकि दूसरा भारतीय सेना में है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है।
▪️ अनजान लोगों की बातों में न आएं
▪️ किसी भी अजनबी को पैसे न दें
▪️ भीड़भाड़ वाले बाजारों में सतर्क रहें
▪️ संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










