Haryana crime: रेवाड़ी के सुंदरेज़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

On: July 2, 2026 10:35 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के सुंदरेज़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

Haryana crime: (Best24News) रेवाड़ी: किसी ने ठीक ही गया है जर, जोरू और जमीन हमेशा झगडे की जड है। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले गांव सुंदरेज़ (Sundrejh) में वीरवार (2 जुलाई 2026) को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गंभीर झगड़े का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि सौदा की गई जमीन का हिस्सा पूरा देने के बावजूद भी दूसरा पक्ष उनके मालिकाना हक वाली भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।।

जमीन पूरी करने के बाद भी जबरन कब्जे का प्रयास

ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन घायल युवक कृष्ण ने गांव के ही रसूखदार लोगों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल कृष्ण ने बताया कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके परिवार से 1400 गज जमीन खरीदी थी। चिमनावास से आए रामनिवास नामक व्यक्ति की मौजूदगी में नाप-तोल कर वह खरीदी गई पूरी 1400 गज जमीन उन्हें सौंप दी गई थी।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी उनकी बची हुई जमीन को भी जबरदस्ती हड़पना चाहता है। आरोपी का स्थानीय नेताओं और पुलिस के साथ उठना-बैठना है, जिसके कारण उसका पूरा परिवार आए दिन मिल रही धमकियों से खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

 

सुबह आकर की गाली-गलौच, फिर लाठी-डंडों और रॉड से बोला हमला

कृष्ण ने बताया कि आज (वीरवार) सुबह आरोपी हाथ में डंडा लेकर उनके घर के पास पहुँचा और जमीन पर कब्जे की बात दोहराते हुए गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बुजुर्ग मां को थप्पड़ जड़ दिया और वहां से चला गया।

पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा: कुछ ही देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस होकर दोबारा आया और घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने कृष्ण के साथ-साथ उसके माता-पिता और भाभी को भी बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों के इस जानलेवा हमले में कृष्ण को शरीर पर चार गंभीर चोटें आ

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now