सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में मेधावी छात्रों को मिला ‘College Study सम्मान, कुलपति प्रो. अशीम मिगलानी ने बढ़ाया हौसला

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: मेधा को मंच, परिश्रम को पहचान और सपनों को उड़ान देने के संकल्प के साथ College Study™ – Trusted Admission Guide Portal ने रेवाड़ी जिले की युवा प्रतिभाओं का एक भव्य…


रेवाड़ी में मेधावी छात्रों को मिला 'College Study सम्मान, कुलपति प्रो. अशीम मिगलानी ने बढ़ाया हौसला
रेवाड़ी में मेधावी छात्रों को मिला 'College Study सम्मान, कुलपति प्रो. अशीम मिगलानी ने बढ़ाया हौसला
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: मेधा को मंच, परिश्रम को पहचान और सपनों को उड़ान देने के संकल्प के साथ College Study™ – Trusted Admission Guide Portal ने रेवाड़ी जिले की युवा प्रतिभाओं का एक भव्य समारोह में अभिनंदन किया। इस ऐतिहासिक ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में HBSE (हरियाणा बोर्ड) और CBSE बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा के 400 से अधिक उन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है।

Advertisement

यह गरिमामयी और ऐतिहासिक समारोह 30 जून 2026 को रेवाड़ी के प्रतिष्ठित के.एल.पी. कॉलेज (KLP College, Rewari) के मुख्य ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में सम्मानित होने वाले प्रत्येक छात्र को College Study™ के आधिकारिक लोगो से अंकित विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बनाने वाली सबसे बड़ी शक्ति: प्रो. अशीम मिगलानी

समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर के कुलपति प्रो. अशीम मिगलानी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मेधावियों को प्रेरित करते हुए कुलपति ने कहा:

Advertisement

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

“ये मेधावी छात्र केवल अंक लाने वाले विद्यार्थी नहीं हैं, बल्कि ये भारत के सुनहरे भविष्य के असली निर्माता हैं। शिक्षा ही वह एकमात्र शक्ति है जो व्यक्ति, समाज और पूरे राष्ट्र को सशक्त बनाती है। आज आपको जो सम्मान मिला है, वह आपके कल की नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है।”

 

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

Meritorious students in Rewari received the 'College Study Samman'.
Meritorious students in Rewari received the ‘College Study Samman’.

एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट तक हर मोड़ पर साथ खड़ा है College Study

समारोह के दौरान College Study™ के फाउंडर एवं सीईओ राज कुमार यादव ने विद्यार्थियों के जज़्बे को सलाम करते हुए उन्हें भविष्य के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:

“यह सम्मान केवल अंकों का नहीं है, बल्कि यह आपकी रातों की नींद, कड़े त्याग और आपके माता-पिता के संजोए सपनों का है। कॉलेज स्टडी™ का आपसे वादा है कि हम कॉलेज में प्रवेश (Admission) से लेकर आपके प्लेसमेंट (Placement) तक हर मोड़ पर आपके मार्गदर्शक बनकर साथ खड़े रहेंगे। हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि पैसों या सही मार्गदर्शन के अभाव में देश की कोई भी प्रतिभा रुकनी नहीं चाहिए।”

संस्था की कोफाउंडर आरती यादव ने अपने ध्येय को स्पष्ट करते हुए कहा कि कॉलेज स्टडी का मकसद सिर्फ सर्टिफिकेट बांटना नहीं है। उन्होंने कहा, “हम प्रवेश मार्गदर्शन (Admission Guidance), करियर काउंसलिंग और स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) – इन तीन मुख्य स्तंभों पर काम कर रहे हैं ताकि हर बच्चे को सही करियर और सही कॉलेज मिल सके।”

ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर का बजा डंका: राजनीति विज्ञान विभाग के तीन छात्रों ने पास की UGC-NET परीक्षा, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने दी बधाई

 

 

रेवाड़ी में मेधावी छात्रों  को मिला 'College Study सम्मान, कुलपति प्रो. अशीम मिगलानी ने बढ़ाया हौसला
रेवाड़ी में मेधावी छात्रों को मिला ‘College Study सम्मान, कुलपति प्रो. अशीम मिगलानी ने बढ़ाया हौसला

“प्रतिभा की पहचान ही समाज को नई दिशा देती है”

इस खास मौके पर प्रख्यात शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कॉलेज स्टडी के संस्थापकों, राजकुमार यादव और आरती यादव को बधाई देते हुए इस पहल को बेहद सराहनीय बताया। उन्होंने कहा:

“जब समाज प्रतिभा को पहचानता है और उसका सम्मान करता है, तभी प्रतिभा आगे चलकर समाज को नई दिशा देती है। 80% से अधिक अंक लाना केवल बुद्धिमत्ता नहीं, बल्कि चरित्र की दृढ़ता का प्रमाण है। इन बच्चों की आँखों में मैंने कल का वैज्ञानिक, शिक्षक, प्रशासक और सफल उद्यमी देखा है।”

सभागार में दिखा गौरवपूर्ण दृश्य, ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह का समापन बेहद भावुक और गौरवपूर्ण दृश्य के साथ हुआ, जब सैकड़ों छात्रों ने एक साथ अपने प्रशस्ति पत्र हवा में लहराए और पूरा के.एल.पी. कॉलेज ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अद्भुत पहल ने न केवल छात्रों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि वहाँ मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों की आँखों में भी गर्व के आंसू ला दिए।

इस भव्य समारोह में मुख्य रूप से श्री हरभजन सिंह, अजीत यादव, नितिन यादव, रघुनंदन, पूनम सहित रेवाड़ी जिले के अनेक नामचीन शिक्षाविद, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यगण, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp