उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने किया सम्मानित

On: June 12, 2026 5:24 PM
Follow Us:
उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने किया सम्मानित

रेवाड़ी: अरावली किसान क्लब रेवाड़ी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से शुक्रचार को एक दिवसीय प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पौधारोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजीव कुमार, उपमंडल अधिकारी बावल, विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र अहलावत, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, रेवाड़ी भी मौजूद रहे।

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने किया सम्मानित
उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने किया सम्मानित

मुख्य अतिथि ने अरावली किसान क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक, पर्यावरणीय एवं कृषि विकास संबंधी कार्यों की सराहना की। यशपाल खोला किसान रत्न अवार्डी एवं प्रधान ने प्राकृतिक कृषि विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट प्रबंधन, भूमि की उर्वरता बढ़ाने के उपाय तथा खरीफ सीजन में प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा पौधारोपण, पशु-पक्षी संरक्षण, प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण एवं प्रतिभाओं को सम्मानित करने जैसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने प्राकृतिक कृषि को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने पर बल दिया। साथ ही सम्मानित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने किया सम्मानित
उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने किया सम्मानित

इनको किया सम्मानित: राजसिंह जैनाबाद ,(पशु-पक्षी संरक्षण), गोपीचंद पूर्व सरपंच जैनाबाद (वृक्षारोपण एवं संरक्षण), दिनेश कुमार मास्टर (शिक्षा क्षेत्र), दीपिका मेघवाल गांव जाट (दसवीं कक्षा में हरियाणा में प्रथम स्थान), अनीता देवी गांव चिमनावास(मिलेट्स उत्पाद निर्माण), पायल यादव गांव कंवाली (राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल), शीला देवी गांव महोम्मदपुर बावल,(पशुपालन एवं प्राकृतिक कृषि), सत्यवान धनखड़ गांव बुडौली (गृहवाटिका एवं क्लब गतिविधियां), नरवीर खोला खलियावास (प्राकृतिक कृषि एवं क्लब सहयोग) तथा सुश्री तमन्ना गांव गोलियां की (आईआईटी रुड़की से शिक्षा प्राप्त कर सेल्सफोर्स, बेंगलुरु में चयनित) प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदप्रकाश शर्मा ने की।

इस मौके पर डां अनिल लाम्बा, डां अजित ग्रेवाल, सुरेन्द्र कुमार, महेश कुमार, सुरेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, रामनिवास, मास्टर बीर सिंह, उदमीराम, रतिराम,उधम सिंह, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने किया सम्मानित
उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अरावली किसान क्लब रेवाड़ी ने किया सम्मानित

साथ ही सम्मानित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक कृषि, पशुपालन, खेल एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित प्रतिभाओं ने अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें समाज एवं राष्ट्रहित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली है।कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक कृषि, शिक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति नई ऊर्जा और सकारात्मक भावना का संचार किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, किसानों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा जलपान एवं आपसी संवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस मौके पर डां अनिल लाम्बा, डां अजित ग्रेवाल, सुरेन्द्र कुमार, महेश कुमार, सुरेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, रामनिवास, मास्टर बीर सिंह, उदमीराम, रतिराम,उधम सिंह, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now