सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Mahila saman Yojana: खुशखबरी! सिर्फ 2 साल में पाएं इतने पैसे का रिटर्न

Written by: सुनील चौहान

Published:

Mahila saman Yojana:  अगर आप अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो भारत सरकार की 'महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र' योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक शॉर्ट टर्म बचत…


Mahila saman Yojana:  अगर आप अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो भारत सरकार की ‘महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र’ योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक शॉर्ट टर्म बचत योजना है जिसे खास तौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।

Advertisement

क्या है यह योजना?

‘महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र’ योजना के तहत आप 2 साल के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। फिलहाल इस योजना में 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो कई अन्य बचत योजनाओं की तुलना में काफी आकर्षक है।Mahila saman Yojana

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

कहां खोलें खाता?

आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में आसानी से अपना महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता खोल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

आपको कितना रिटर्न मिलेगा?

आइए एक उदाहरण से समझते हैं कि आपको कितना फायदा हो सकता है:

अगर कोई महिला इस योजना में 2 साल के लिए 2,00,000 रुपये की एकमुश्त राशि जमा करती है, तो गणना के अनुसार, दो साल बाद उसे 32,044 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। यानी 2 साल बाद आपके पास कुल 2,32,044 रुपये का फंड होगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है।Mahila saman Yojana

पात्रता

  • आवेदकों के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
  • यह योजना केवल महिलाओं और बालिकाओं के लिए है।
  • इस योजना के तहत कोई भी महिला आवेदन कर सकती है।
  • अभिभावक द्वारा भी नाबालिग का खाता खोला जा सकता है।
  • इस योजना के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है और सभी उम्र की महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं।
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp