Haryana Roadways: हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर देने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत है. अब विभाग ने हिसार से उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए सीधी एसी बस सेवा शुरू की है. इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो अक्सर धार्मिक यात्रा पर जाते हैं लेकिन सीधी ट्रेन सेवा के अभाव में परेशान होते हैं. Haryana Roadways
बस सेवा का शेड्यूल
नई बस सेवा के तहत हिसार बस स्टैंड से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रोजाना सुबह 10 बजे बस रवाना होगी. यह बस साढ़े 10 बजे हांसी, दोपहर 12 बजे जींद और 2 बजे पानीपत पहुंचेगी. इसके बाद बस शाम 5:30 बजे हरिद्वार और फिर 6:45 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी. ऋषिकेश में रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 4:50 बजे बस वापस हिसार के लिए रवाना होगी.Haryana Roadways
यात्रा होगी किफायती, किराया जानिए
यात्रियों को इस सेवा के लिए ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी.Haryana Roadways
हिसार से हरिद्वार का किराया – ₹450 प्रति व्यक्ति
हिसार रोडवेज डिपो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि हिसार से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए यात्रियों की संख्या काफी अधिक है. लेकिन अब तक कोई सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को कठिनाई होती थी. इसी को ध्यान में रखते हुए सीधी बस सेवा शुरू की गई है.
धार्मिक यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी ये बस
हरिद्वार और ऋषिकेश धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान हैं. यहां हर साल लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन और गंगा स्नान के लिए आते हैं. अब हिसार और आसपास के जिलों के लोग सीधे और सुगम तरीके से इन धार्मिक स्थलों तक पहुंच सकेंगे. इससे यात्रियों को न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि सफर भी आरामदायक रहेगा.Haryana Roadways Time Table
पर्यटन और तीर्थ यात्राओं को मिलेगा बढ़ावा
परिवहन विभाग की यह पहल धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी. रोडवेज द्वारा शुरू की गई AC बस सेवा से लोगों को एक किफायती, सुरक्षित और तेज़ विकल्प मिल रहा है. ऐसे में आने वाले समय में अन्य शहरों से भी इस तरह की सीधी बस सेवाओं की मांग बढ़ सकती है.Haryana Roadways
हिसार से सुबह 10:00 बजे
हाँसी से सुबह 10:40 बजे
जीन्द से दोपहर 12:00 बजे
सफीदों से दोपहर 12:50 बजे
पानीपत से दोपहर 2:20 बजे
शामली से दोपहर 3:10 बजे
राणा-चौक से शाम 4:00 बजे
हरिद्वार से शाम 6:00 बजे
वापसी समय
ऋषिकेश से सुबह 5:00 बजे
हरिद्वार से सुबह 5:45 बजे
पानीपत से सुबह 9:00 बजे
जींद से सुबह 11:00 बजे
हिसार से सफीदों दोपहर 1:15
हरियाणा रोडवेज की योजना
हरियाणा परिवहन विभाग राज्य के भीतर और बाहर के लोकप्रिय धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए नई बस सेवाओं की योजना पर भी काम कर रहा है. इसका उद्देश्य आम जनता को बेहतर सुविधा, समय की बचत और आरामदायक यात्रा मुहैया कराना है.Haryana Roadways














