शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Aadhaar Card में इन गलतियों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुसीबत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Aadhaar Update: आधार कार्ड आज देश में सबसे जरूरी पहचान दस्तावेज बन गया है। इसके बिना किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना असंभव हैं। बैंक खाता खोलना हो, सरकारी सब्सिडी लेना…


Aadhaar Update: आधार कार्ड आज देश में सबसे जरूरी पहचान दस्तावेज बन गया है। इसके बिना किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना असंभव हैं। बैंक खाता खोलना हो, सरकारी सब्सिडी लेना हो, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेना हो या पेंशन योजना का लाभ उठाना हो – हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है।Aadhaar Card

Advertisement

लेकिन अगर आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता या फोटो में कोई गलती है तो इसका सीधा असर आपके राशन, स्कॉलरशिप, पेंशन और दूसरी सरकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। आइये आपको बताते हैं कि आधार में कौन-कौन सी गलतियां आपके लिए बड़ा नुकसान बन सकती हैं।

आधार में ये 5 गलतियां दिला सकती हैं बड़ा नुकसान

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

नाम में गलती

अगर आधार कार्ड पर आपका नाम गलत लिखा है और वह आपके बैंक खाते या राशन कार्ड से मेल नहीं खाता है, तो सिस्टम आपकी पहचान सत्यापित नहीं कर पाएगा। इससे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) जैसे लाभ बंद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

जन्मतिथि में अंतर
वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना, स्कॉलरशिप जैसी योजनाएं उम्र आधारित होती हैं. अगर आपके आधार में दर्ज जन्मतिथि गलत है, तो आप इन योजनाओं से वंचित हो सकते हैं.Aadhaar Card

पता या पिनकोड में गलती
अगर पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के लिए आधार में दर्ज पता (पिनकोड, जिला, राज्य) गलत है तो आपका आवेदन खारिज हो सकता है।

फोटो स्पष्ट न होना या बायोमेट्रिक में दिक्कत
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान यदि फोटो सही नहीं है या उंगलियों के निशान मेल नहीं खाते हैं तो बैंकिंग, अस्पताल, राशन वितरण आदि सेवाएं रुक सकती हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

जेंडर की गलत एंट्री
यदि आधार कार्ड में लिंग गलत दर्ज हो गया है तो यह स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति और अन्य पहचान दस्तावेजों से मेल नहीं खा सकता है।

किन योजनाओं का लाभ रुक सकता है?
राशन कार्ड
अगर आधार से राशन कार्ड लिंक नहीं है या उसमें गलत जानकारी है, तो राशन वितरण रुक सकता है.

जनधन योजना और DBT
बैंक खाते में आधार लिंक न होने या नाम में अंतर होने पर जनधन योजना और अन्य DBT लाभ ट्रांसफर नहीं होते.

पेंशन योजनाएं
जन्मतिथि में गड़बड़ी होने पर वरिष्ठ नागरिक पेंशन जैसी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं.

पीएम किसान योजना
इस योजना में नाम और आधार का नाम मेल नहीं खाता है तो किस्त रुक सकती है.

उज्ज्वला योजना और गैस सब्सिडी
गैस कनेक्शन आधार से लिंक नहीं है या नाम गलत है तो सब्सिडी नहीं मिलती.

स्कॉलरशिप
अगर उम्र या नाम गलत है तो छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिल पाता.

स्वास्थ्य बीमा और अस्पताल सेवाएं
आधार की जानकारी गलत होने से सरकारी अस्पतालों में योजना का लाभ नहीं मिल पाता.

आधार में गलतियों को ऐसे करें ठीक
UIDAI ने आधार अपडेट करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर या अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर ये विवरण अपडेट कर सकते हैं:

नाम
जन्मतिथि
पता (पिनकोड सहित)
फोटो
मोबाइल नंबर
जेंडर (लिंग)
ज़रूरी दस्तावेज:

जरूरी दस्तावेज
बैंक पासबुक
वोटर आईडी
बिजली बिल
जन्म प्रमाण पत्र
स्कूल सर्टिफिकेट आदि

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp