धारूहेड़ा से कर्मचारी का अपहरण, तावडू में छुडवाया

On: July 22, 2026 8:24 AM
Follow Us:
CRIME

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक दवा कंपनी के कर्मचारी का लिफृट देकर बदमाशों ने धारूहेड़ा से कर्मचारी का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की, हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल, पर्स व नकदी लूट ली। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते नूंह पुलिस ने उपहरणकृताओ का चुंगल से उसे छुडा लिया।

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मंगलवार शाम को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूटपाट और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मारुति स्विफ्ट कार में धारूहेड़ा से एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे तावडू क्षेत्र की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने थाना सदर तावडू की ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) और एसएचओ मोबाइल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तुरंत संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया और संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर दी।

लिफ्ट लेकर वारदात को दिया अंजाम

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के बहरोड़ निवासी खेमचंद पुत्र रामकिशन  ने बताया कि वह जोनियावास स्थित एक दवा निर्माण कंपनी (Pharma Company) में कार्यरत है। 20 जुलाई 2026 की देर रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने घर बहरोड़ जाने के लिए दिल्ली-जयपुर रोड स्थित बस अड्डा धारूहेड़ा के पास किसी साधन का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर उसके पास रुकी। कार में पहले से सवार तीन युवकों ने उससे पूछा कि कहां जाना है और बहरोड़ की तरफ जाने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया।

पीड़ित ने बताया कि कार के कुछ दूरी तय करते ही तीनों बदमाशों ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने रामकिशन का मोबाइल फोन, पर्स और उसमें रखे करीब ₹2500 की नकदी जबरन छीन ली। आरोपियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसके मोबाइल का UPI पिन पूछ लिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी हैं

थाना सदर तावडू प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम से धारूहेड़ा से अपहरण की सूचना मिली थी। ईआरवी टीम और एसएचओ मोबाइल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा किया। गांव शीलको के पास कार को रोककर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया।

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर