हाईवे पर लिफ्ट गैंग का आतंक: धारूहेड़ा में कंपनी कर्मचारी का अपहरण, मारपीट कर छीना मोबाइल व कैश, आंखों पर पट्टी बांध सुनसान जगह फेंका

On: July 21, 2026 9:05 PM
Follow Us:
बहरोड़ छोड़ने का झांसा देकर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया

हाईवे पर लिफ्ट गैंग का आतंक: धारूहेड़ा (Best24News) दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर धारूहेड़ा क्षेत्र लूटपाट गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। एक निजी दवा कंपनी के कर्मचारी को बहरोड़ छोड़ने का झांसा देकर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की, हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल, पर्स व नकदी लूटकर उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया।

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मंगलवार शाम को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूटपाट और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

THANA DHARUHERA

जोनियावास कंपनी से ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था पीड़ित

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के बहरोड़ निवासी रामकिशन शर्मा ने बताया कि वह जोनियावास स्थित एक दवा निर्माण कंपनी (Pharma Company) में कार्यरत है। 20 जुलाई 2026 की देर रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने घर बहरोड़ जाने के लिए दिल्ली-जयपुर रोड स्थित बस अड्डा धारूहेड़ा के पास किसी साधन का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर उसके पास रुकी। कार में पहले से सवार तीन युवकों ने उससे पूछा कि कहां जाना है और बहरोड़ की तरफ जाने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया।

कुछ दूरी चलते ही शुरू की मारपीट, हथियार दिखाकर पूछा UPI पिन

पीड़ित ने बताया कि कार के कुछ दूरी तय करते ही तीनों बदमाशों ने अपना असली रूप दिखा दिया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने रामकिशन का मोबाइल फोन, पर्स और उसमें रखे करीब ₹2500 की नकदी जबरन छीन ली।

इसके बाद आरोपियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसके मोबाइल का UPI पिन पूछ लिया। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके सिर और शरीर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया और उसकी आंखों पर कपड़ा बांध दिया ताकि वह रास्ता न देख सके।

LOOT
LOOT

खाते में थे ₹70 हजार, लोन लेने की भी बनाई योजना

पीड़ित के अनुसार, उसके बैंक खाते में करीब ₹70,000 जमा थे। बदमाशों ने उसके खाते से पैसे ट्रांसफर करने का प्रयास किया और आपस में यह भी बात कर रहे थे कि इस खाते के आधार पर ₹3 लाख तक का लोन भी लिया जा सकता है।

काफी देर तक बंधक बनाकर घुमाने और लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने उसे एक सुनसान इलाके में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब घायल रामकिशन पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को थाने पहुंचाकर उसके परिजनों को सूचित किया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, तस्करों की तलाश शुरू

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मंगलवार को शिकायत के आधार पर अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड धारूहेड़ा और हाईवे पर लगे सभी प्रमुख सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। गाड़ी के नंबर और संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now