मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

M2K काउंटी हाइट्स में चुनाव 13 को, डोर टू डोर प्रचार में जूटे प्रत्याशी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 5 स्थित M2K काउंटी हाइट्स  (M2K County Heights) सोसाइटी में आगामी 13 सितंबर 2026 को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के 11 पदों के लिए चुनाव होंगें।…


धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 5 स्थित M2K काउंटी हाइट्स  (M2K County Heights) सोसाइटी में आगामी 13 सितंबर 2026 को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के 11 पदों के लिए चुनाव होंगें। कार्यकारिणी मेंबरो को छोडकर पांच पदों के लिए दो दो ही प्रत्याशी है इसी केा लेकर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। मतदान को लेकर सोसाइटी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं ।

Advertisement

6 साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार सोसाइटी में वोटिंग के जरिए कार्यकारिणी का चुनाव होगा, लेकिन चुनाव से ठीक पहले एक अजीब स्थिति सामने आई है जिसने चुनाव अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।दरअसल, 408 फ्लैट्स वाली इस बहुमंजिला सोसाइटी में कुल महज 89 मतदाता (वोटर) ही पंजीकृत हैं। यानी 300 से अधिक फ्लैट धारक मतदान प्रक्रिया से बाहर हैं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

2020 में बनी थी RWA, दो बार चुने गए निर्विरोध प्रतिनिधि
उल्लेखनीय है कि M2K काउंटी हाइट्स सोसाइटी में आरडब्ल्यूए की स्थापना वर्ष 2020 में हुई थी। इसके बाद से अब तक दो बार निर्विरोध (Unopposed) ही कार्यकारिणी का गठन होता रहा है। यह तीसरा मौका है जब संस्था के चुनाव कराए जा रहे हैं और इस बार पदों के लिए मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

 

मैदान में उतरे प्रमुख प्रत्याशियों की सूची

अध्यक्ष पद (President): परवीन कुमार और सुनील यादव
उपाध्यक्ष पद (Vice President): श्रीमती आशा और बिजेंद्र शर्मा
महासचिव पद (General Secretary): जितेंद्र सिंह और मनीष कुमार मल्ल
संयुक्त सचिव पद (Joint Secretary): प्रवीण कुमार ठाकुर और सुशील कुमार
कोषाध्यक्ष पद (Treasurer): राजबीर सिंह और श्रीमती सरला देवी

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

कार्यकारी सदस्य के पदों के लिए 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें प्रकाश गुप्ता, अमित कुमार, श्रीमती अनुपम पंवार, अरुण कुमार शर्मा, गुंजन कौशिक, श्रीमती ज्योति यादव, मिथिलेश, सुगन चंद, सुनिता रानी, सुषमा और उर्मिला देवी शामिल हैं।

6 साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार सोसाइटी में वोटिंग के जरिए कार्यकारिणी का चुनाव होगा, लेकिन चुनाव से ठीक पहले एक अजीब स्थिति सामने आई है जिसने चुनाव अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

दरअसल, 408 फ्लैट्स वाली इस बहुमंजिला सोसाइटी में कुल महज 89 मतदाता (वोटर) ही पंजीकृत हैं। यानी 300 से अधिक फ्लैट धारक मतदान प्रक्रिया से बाहर हैं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।13 सितंबर को होने वाले इस मतदान को लेकर सोसाइटी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी मतदाताओं को साधने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp