रेवाड़ी (Best24News) रेवाड़ी तेल डिपों के आस पास अवैध पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी नही थम रही है। एक बार फिर शनिवार को अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी सीआइए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। CIA Rewari ने कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से भंडारण किए गए पेट्रोल-डीजल से भरे सात ड्रम बरामद किए, जिनमें एक हजार लीटर से अधिक ईंधन भरा हुआ मिला।
बता दे कि सीआईए रेवाड़ी की टीम सूचना मिली थी गांव गुजरीवास स्थित एक खेत के अंदर बने प्लॉट में अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है। ट्रक चालकों पैसे देकर यहां पर पेट्रोल-डीजल बेच कर जाते है। टीम ने छापेमारा कारवाई की तो हडंकप मच गया। कार्रवाई के दौरान सीआईए टीम ने मौके पर कसोला थाना पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को शामिल किया। पुलिस ने सात पेट्रोल-डीजल से भरे ड्रमों के साथ एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया है।
Rewari SP हेमेंद्र मीणा ने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।













