बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Election News: चुनाव से पहले रेवाड़ी पुलिस सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

Written by: सुनील चौहान

Published:

Election News: आगामी 10 मई को होने वाले नगर निकाय और पंचायती राज उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है।चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग…


Election News: आगामी 10 मई को होने वाले नगर निकाय और पंचायती राज उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है।चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने की, जिसमें जिले के सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज शामिल हुए।

Advertisement

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने असामाजिक और उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष निगरानी रखने को कहा।

इसके साथ ही सभी लाइसेंसधारकों को अपने हथियार अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार के किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ समय रहते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष गश्त और विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी बढ़ाने पर जोर दिया गया। खासतौर पर मादक पदार्थों, अवैध शराब और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने और वहां सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा। जहां भी कोई कमी पाई जाए, उसे तत्काल प्रभाव से दूर करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

इस बैठक में डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र सिंह, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी कोसली विद्यानंद और डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार समेत जिले के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp