बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Kosli News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुगोड़ का किया नामकरण, भव्य समारोह में शहीद परिवारों का सम्मान

Written by: Best24News

Published:

Kosli News: गांव गुगोड़ (जिला रेवाड़ी) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नामकरण एक गरिमामय समारोह में शहीद गनर चतुर्भुज वशिष्ठ के नाम पर किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के…


Kosli News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुगोड़ का किया नामकरण, भव्य समारोह में शहीद परिवारों का सम्मान
Kosli News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुगोड़ का किया नामकरण, भव्य समारोह में शहीद परिवारों का सम्मान
Google News Follow us on Google

Kosli News: गांव गुगोड़ (जिला रेवाड़ी) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नामकरण एक गरिमामय समारोह में शहीद गनर चतुर्भुज वशिष्ठ के नाम पर किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेजर डॉ. टी.सी. राव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल सुनील यादव ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।Kosli News

Advertisement

इस अवसर पर विंग कमांडर सतीश यादव (सचिव, जिला सैनिक बोर्ड रेवाड़ी), श्री विनीत यादव (उद्योगपति), श्रीमती पूजा यादव (सरपंच, गुगोड़), कैप्टन रामफल यादव (महासचिव, ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण) तथा श्री चैन सिंह वशिष्ठ (शहीद गनर चतुर्भुज वशिष्ठ के सुपुत्र) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ, पूर्व सैनिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

Kosli News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुगोड़ का किया नामकरण, भव्य समारोह में शहीद परिवारों का सम्मान
Kosli News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुगोड़ का किया नामकरण, भव्य समारोह में शहीद परिवारों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मेजर डॉ. टी.सी. राव ने शहीद सिपाही लखपत सिंह एवं शहीद गनर चतुर्भुज वशिष्ठ के परिवारजनों को “परमवीर सेनानी रत्न” सम्मान, स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके पश्चात शहीद लखपत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुगोड़ में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विंग कमांडर सतीश यादव ने कहा कि जो भी युवा रक्षा सेवाओं में अधिकारी बनने का सपना रखते हैं, वे उनसे मार्गदर्शन के लिए संपर्क कर सकते हैं।

कर्नल सुनील यादव, जिन्होंने भारतीय सेना के सबसे बड़े रिकॉर्ड कार्यालय आर्टिलरी रिकॉर्ड्स का नेतृत्व किया है, ने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी कोई समस्या है, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मुख्य अतिथि मेजर डॉ. टी.सी. राव ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने इस विद्यालय को खेलों को बढ़ावा देने के लिए हॉकी किट प्रदान की थी और अब उन्होंने विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने विद्यालय में एक वाटर कूलर लगाने की घोषणा की, जो आगामी दस दिनों में स्थापित कर दिया जाएगा।

मेजर डॉ. राव ने देशभक्ति कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि “आप जो सोचते हैं, वह हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए निरंतर परिश्रम आवश्यक है। अपना लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी ऊर्जा के साथ उसे प्राप्त करने तक प्रयास करते रहें। छोटी-छोटी नियमित कोशिशें ही आपको सफलता दिलाएंगी।”

कार्यक्रम के अंत में मेजर डॉ. टी.सी. राव ने ग्राम पंचायत और विद्यालय प्रबंधन का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने सरपंच को सुझाव दिया कि गांव गुगोड़ को जोड़ने वाली सभी सड़कों का नाम द्वितीय विश्व युद्ध के चार शहीदों के नाम पर रखा जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन साइन बोर्डों का पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे और उनके उद्घाटन के लिए पुनः गांव में आएंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

यह आयोजन गांव के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बना, जिसने शहीदों के बलिदान को सम्मान देने के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति और सेवा भावना को नई दिशा प्रदान की।Kosli News

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp