Haryana Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को नाले में फेंक दिया है।। नाले में डूबने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। स्कूल जा रहे हैं दो बच्चों ने बच्चों की लाश नाले में पड़ा देखकर पुलिस को बताया।
इसके बाद पुलिस के द्वारा शव को बाहर निकल गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।। मासूम बच्ची कैसे नाल तक पहुंची इसकी जांच जब क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा किया गया तो कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए। एक फोटो में महिला के गोद में बच्चे दिख रही है।
टीम ने उसे महिला को आईडेंटिफाई करके हिरासत में ले लिया है। उसने बच्ची को नाले में फेंकने की बात कबूल कर ली। पांच बेटियों के बाद यह बेटी सबसे छोटी थी और महिला ने गरीबी में यह कदम उठाया है।
पुलिस के द्वारा जांच किया जा रहा है कि इसमें महिला के पति का तो कोई हाथ नहीं है। बता दे की 23 अप्रैल को पाला थाना क्षेत्र के नाले में बच्चों की लाश मिली। यह नाला धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट 2 के बीच से गुजरता है। स्थानीय लोग इसे बुढ़िया नाला कहते हैं। इस नाले में लोहे के जाल में बच्ची फसी हुई थी।
डेढ़ साल की मासूम बच्ची को नाले में फेंकने की बात सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए। महिला जब जा रही थी तो उसके गोद में बच्चा था लेकिन जब वापस लौटी तो गोद में बच्चा नहीं था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर ली गई है।
बिहार की रहने वाली है महिला
यह महिला मूल रूप से बिहार के मधुबनी की रहने वाली है और उसकी पांच बेटियां भी है। उसके पति संजय अपाहिज है और एक कंपनी में नौकरी करते हैं। महिला ने बताया कि वह काफी गरीब है। पांच बेटियों का भरण पोषण नहीं कर पाती है इसलिए उसने अपनी बच्ची को नाले में फेंक दिया।





















