धारूहेड़ा की लाइफलाइन सड़क की होगी कालाकल्प

On: July 20, 2026 7:31 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा की लाइफलाइन सड़क की होगी कालाकल्प

धारूहेड़ा: एनएच-48 से धारूहेड़ा शहर को जोड़ने वाली रेवाड़ी-पलवल रोड का निर्माण शुरू हो गया है। इस सडक के निमार्ण से लोगो का काफी राहत मिलने वाली हैं क्याकि अब लोगो को भगत सिंह चौक पर जाने के लिए काफी दूर से होकर आना पडता हैं

कई बार उठाइ जा चुकी है मांग

बता दे इस रोड को बनाने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई थी। अब इस सड़क पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यह मार्ग पूरी तरह तैयार होकर यातायात के लिए सुचारु रूप से खोल दिया जाएगा।

जानिए कब उखाडा था इस रोड को

बता दे कि हाईवे से धारूहेड़ा के भगत सिंह चौकको जोडने वाले आरसीसी हिस्से को करीब एक माह पहले उखाड़ दिया गया था। सडक को तोडने के बाद लोगो को धूल, गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। बताया जा रहा है मानसून के चलते ठेकेदार के कई दिनो से इस मार्ग का काम बंद था

यह सड़क धारूहेड़ा शहर की प्रमुख लाइफलाइन मानी जाती है। इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग भगत सिंह चौक, उप तहसील कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नंदरामपुर बास रोड, भिवाड़ी रोड तथा शहर के प्रमुख बाजारों तक पहुंचते हैं। सडक पर जलभराव व टूटे रोड के चलते आये दिन यहां पर जाम की समस्या आम हो चुकी है।

बता दे कि मानसून की दस्तक से पहले ही धारूहेड़ा को एनएच-48 से जोड़ने वाली रेवाड़ी- सोहना पलवल रोड लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई थीं क्योंकि करीब एक माह पहले सड़क के आरसीसी हिस्से को तोड़ दिया गया था । काफी दिनों से काम बंद होने से लोग परेशान थे। क्योकि इस रोड से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। बार बार लोगो की ओर से जब शिकायत की तो प्रशासन की नींद टूटी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now