रेवाड़ी में बड़ी लापरवाही: छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ रहा स्कूल बस ड्राइवर नशे में धुत मिला, पुलिस ने बस जब्त कर काटा 10 हजार का चालान

On: July 19, 2026 9:28 PM
Follow Us:
TRAFIC CHALAN

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर में गढ़ी बोलनी रोड पर शनिवार को रूटीन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक इंटरनेशनल स्कूल की बस को रोका, जिसका ड्राइवर पूरी तरह शराब के नशे में धुत पाया गया। बता दे कि बस में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे मासूम बच्चे और एक शिक्षिका भी सवार थीं। पुलिस ने जांस के बाद चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

बिना नंबर प्लेट दौड़ रही थी बस, पोसवाल चौक के पास दबोचा

ट्रैफिक एसएचओ ताराचंद ने बताया कि पुलिस टीम गढ़ी बोलनी रोड स्थित पोसवाल चौक के पास वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट वाली स्कूल बस पर पड़ी। संदेह होने पर बस को तुरंत रुकवाया गया। जब पुलिसकर्मी ड्राइवर से पूछताछ करने पहुंचे, तो उसके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद जब अल्कोहल मीटर (Breathanalyzer) से उसकी जांच की गई, तो उसके शरीर में निर्धारित मात्रा से कहीं अधिक (30 से ज्यादा यूनिट) अल्कोहल पाई गई।

 

10 हजार रुपए का चालान, बस जब्त और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी”

नशे में धुत ड्राइवर बच्चों को लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहा था, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर का 10 हजार रुपए का भारी-भरकम चालान काटा और बस को मौके पर ही जब्त (Seize) कर लिया। इसके साथ ही आरोपी चालक के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) को हमेशा के लिए रद्द करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बिना रजिस्ट्रेशन चेसिस नंबर पर काटा चालान, बच्चों को सुरक्षित भेजा घर

जिसका अभी तक परिवहन विभाग में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भी नहीं कराया गया था और इसे बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था। पुलिस ने बस के चेसिस नंबर के आधार पर ही यह चालान जारी किया। बस जब्त होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों और शिक्षिका के लिए दूसरे सुरक्षित वाहन की व्यवस्था की और उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया।

अभिभावकों में भारी गुस्सा, बोले—’बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

रेवाड़ी में स्कूल बस चालकों की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार चालक नशे की हालत में पकड़े जा चुके हैं। इस घटना के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भारी नाराजगी और गुस्सा है।

अभिभावकों ने मांग की है कि केवल ड्राइवर ही नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में स्कूल बसों की चेकिंग का यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now