धारूहेड़ा: सेक्टर 4 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने क्षेत्र के पार्कों की बेहतर देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी लेने के लिए नगर पालिका सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में RWA ने कहा कि यदि नगर पालिका अनुमति देती है तो संस्था पार्कों की नियमित सफाई, हरियाली, पौधरोपण, सिंचाई और रखरखाव का कार्य जिम्मेदारी के साथ करेगी।
31 जुलाई को खत्म् होगा एजेंसी का टैंडर
आरडब्ल्यूए प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि पार्कों की उचित देखभाल होने से क्षेत्र के लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछली साल नपा ने एक संस्था को ठेका दिया था। जो कभी भी काम करने नही आई। जबकि 31 जुलाई 2026 तक है।
जब ठेका लेनी वाली एजेंसियां काम ही करती तो फिर इनको क्यों काम दिया जाएगा। आरडब्ल्यूए ने नगर पालिका प्रशासन से अनुरोध किया कि पार्कों की देखरेख का ठेका रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन दिया जाए, ताकि पार्कों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित हो सके। नगर पालिका सचिव ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया।
दो साल पहले भी आरडब्ल्यूए के पास थे सारे पार्क
बता दे कि दो साल पर सेक्टर चार के सारे पार्को की देखरेख आरडब्ल्यूए के पास ही थी। आरडब्ल्यूए ने नपा सचिव से अपील की है कि इस साल सभी पार्को की देख रेख का जिम्मा आरडब्ल्यूए को दिया जाए













