मोनू मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, प्रेमी सोनू ने ऐसे रची थी हत्या की साजिश

On: July 15, 2026 4:00 PM
Follow Us:
मोनू मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

मोनू मर्डर केस: रेवाड़ी जिले में सामने आए चर्चित मोनू मर्डर केस की जांच पुलिस के द्वारा जैसे-जैसे आगे बढ़ाया जा रहा है वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। अब यह बात सामने आई है कि यह घटना अचानक नहीं हुई बल्कि इस घटना को अंजाम देने के लिए शातिर पत्नी और उसके प्रेमी ने कई महीनो पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। सामने आई जानकारी के अनुसार 8 जून को मोनू का लाइव लोकेशन प्रेमी सोनू को उसकी पत्नी ने भेजा था। सोनू खुद यह हत्या नहीं किया था बल्कि वह अपने साथियों को लाइव लोकेशन भिजवाकर मोनू की हत्या करवा दिया।

हत्या के बाद हादसा दिखाने की कोशिश

मोनू मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा
मोनू मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

जांच के अनुसार, वारदात के बाद मामले को सामान्य हादसा दिखाने की कोशिश की गई। 10 जून को मोनू का शव नहर से बरामद हुआ और उसकी स्कूटी भी पास में मिली। शुरुआती जांच में मामला डूबने से मौत का लग रहा था, लेकिन बाद में मिले डिजिटल सबूतों और पूछताछ ने जांच की दिशा बदल दी। तनु और उसका प्रेमी सोनू बड़े ही खतरनाक तरीके से मोनू की हत्या कर दिए और उन्हें लगा कि उनके बारे में किसी को पता नहीं चलेगा लेकिन एक चैट ने सारा मामला ही बदल दिया।

क्यों बना मोनू निशाना?

पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के वजह से मोनू की हत्या हुई है। तनु और उसका प्रेमी सोनू अपने रिश्ते में सबसे बड़ा बांधा मोनू को मान रहे थे। मोनू की हत्या करवाने के बाद सोनू कभी भी तनु से नहीं मिला वह रेवाड़ी छोड़कर चला गया और अपने मामा के घर राजस्थान जाकर बैठ गया ताकि उसके ऊपर किसी को शक नहीं हो। दोनों ने एक दूसरे से कांटेक्ट करना बंद कर दिया लेकिन एक चैट ने सारा राज खोल दिया।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

इस मामले में पुलिस पत्नी, उसके कथित प्रेमी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और सभी साक्ष्यों को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now