धारूहेड़ा इको क्लब के तत्वावधान में 200 जगह किया पौधारोपण

On: July 10, 2026 10:21 PM
Follow Us:
इको क्लब के तत्वावधान में 200 जगह किया पौधारोपण

धारूहेड़ा: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार रेवाड़ी में आज धारूहेड़ा इको क्लब  के अंतर्गत एक विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण, खेल मैदान व चारदीवारी के साथ 200 से अधिकनीम, पीपल, बरगद, अशोक और अमरूद के पौधे लगाए।

प्रधानाचार्य विनोद मेहता और ईको क्लब प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों व स्टाफ ने “पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ” की शपथ ली। इको क्लब के विद्यार्थियों ने “हरा-भरा विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय” के बैनर के साथ रैली निकाली। जिसमें क्लब प्रभारी प्रदीप और रवि वत्स ने भी इसके महत्व पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद मेहता ने कहा कि “पेड़ हमारे जीवनदाता हैं। प्रवक्ता भूपेंद्र , अश्वनी व मनोज द्वारा प्रत्येक बच्चे को एक पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर इको क्लब के प्रभारी प्रदीप कुमार प्रवक्ता रवि वत्स, डॉ अश्वनी, भूपेंद्र सिंह, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार, संजय यादव,सुनील , अशोक पुष्पा सुषमा रचना पूनम यादव मौजूद रही।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now