धारूहेड़ा: पैराफेरी मार्ग से सेक्टर-22 को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, उड़ रही रोड़ियां

On: August 2, 2026 12:10 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: कापडीवास भिवाड़ी पैराफेरी मार्ग से सेक्टर 22 को जोडने वाले रोड की हालत बदहाल

धारूहेड़ा: औधोगिक कस्बे धारूहेड़ा के 75 मीटर पेरीफेरी मार्ग से सेक्टर-22 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और उस पर मोटी-मोटी रोड़ियां उखड़कर बिखर गई हैं, जिसके चलते आए दिन दुपहिया वाहन चालक फिसलकर हादसों का शिकार हो रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा इस सड़क का निर्माण वर्ष 2014 में ही कराया गया था, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री या उचित रखरखाव न होने के कारण महज एक साल में ही सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई।

 

धारूहेड़ा: कापडीवास भिवाड़ी पैराफेरी मार्ग से सेक्टर 22 को जोडने वाले रोड की हालत बदहाल
धारूहेड़ा: कापडीवास भिवाड़ी पैराफेरी मार्ग से सेक्टर 22 को जोडने वाले रोड की हालत बदहाल

हजारों लोगों का दैनिक आवागमन प्रभावित

इस मुख्य मार्ग से आसपास की कई बड़ी सोसायटियों और गांवों के लोगों की आवाजाही जुड़ी हुई है। रोजाना महेश्वरी, गढ़ी अलावलपुर, द्वारकाधीश सोसाइटी, आनंदम सोसाइटी, सेक्टर-22 और सेक्टर-23 के हजारों निवासी व राहगीर इसी बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क पर उड़ती धूल और बिखरी रोड़ियों से बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों और प्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा

सड़क की दुर्दशा पर रोष व्यक्त करते हुए सरपंच मीनाक्षी देवी, पूर्व सरपंच जोगेंद्र, अजीत, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह, देवेंद्र और मनोज कुमार ने बताया कि इस जर्जर सड़क पर रोजाना दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। HSVP (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही। अगर जल्द ही सड़क का सुधारीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।”

धारूहेड़ा: कापडीवास भिवाड़ी पैराफेरी मार्ग से सेक्टर 22 को जोडने वाले रोड की हालत बदहाल

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें