BDI Sunshine City Bhiwadi: शांतिपूर्ण धरने पर पुलिस की तानाशाही, वीडियो वायरल ?

On: August 2, 2026 11:03 AM
Follow Us:
भिवाड़ी: BDI सनशाइन सिटी भिवाड़ी में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे सोसायटी के लोगो पर पुलिस की ने धक्का मुक्की

BDI Sunshine City Bhiwadi  भिवाड़ी (Best24News): औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी स्थित बीडीआई सनशाइन सिटी (BDI Sunshine City) में बिल्डर और निवासियों (RWA) के बीच विवाद गहराता जा रहा है। सोसाइटी में सुविधाओं और हैंडओवर प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना दे रहे निवासियों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर अब आक्रोश और बढ़ गया है।

भिवाड़ी: BDI सनशाइन सिटी भिवाड़ी में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे सोसायटी के लोगो पर पुलिस की ने धक्का मुक्की
भिवाड़ी: BDI सनशाइन सिटी भिवाड़ी में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे सोसायटी के लोगो पर पुलिस की ने धक्का मुक्की

पुलिस की धक्का मुक्की की वीडियो वायरल

भिवाड़ी: BDI सनशाइन सिटी भिवाड़ी में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे सोसायटी के लोगो पर पुलिस की ने धक्का मुक्की
भिवाड़ी: BDI सनशाइन सिटी भिवाड़ी में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे सोसायटी के लोगो पर पुलिस की ने धक्का मुक्की

इंटरनेट पर एक वीडियो भी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस आरडब्ल्यूए (Association of Apartment Owners) के सदस्यों को धक्का देकर धरना स्थल से उठाती और खदेड़ती दिखाई दे रही है। आलम यहां तक जहां सोसायटी के लोग शांति पूर्वक अपनी मांगों को लेकर बैठे है वही बिल्डर की तानाशाही के चलते पुलिस भी लोगो पर हमला कर रही है। धक्के देकर उनको वहां से जबरदस्ती उठा रही है। ये कहां का न्याय है। कहां गए कोर्ट के आदेश… सोसायटी की ओर से बार बार अपील की जा रही है लेकिन पुलिस भी बिल्डर के आदेश ही मान रही है। कोर्ट के क्यो नही।

क्या है पूरा विवाद?

बता दे कि शनिवार को सोसाइटी के क्लब हाउस में प्रस्तावित हैंडओवर प्रक्रिया के दौरान आरडब्ल्यूए ने बिल्डर की कथित तानाशाही और अधूरी सुविधाओं के विरोध में धरना शुरू किया था। निवासियों का आरोप है कि कोर्ट के आदेशों और प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद पुलिस पीड़ित जनता की बात सुनने के बजाय एकतरफा बिल्डर का पक्ष ले रही है। शनिवार को विवाद बढ़ने पर स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष हस्तक्षेप की मांग की थी।

भिवाड़ी: BDI सनशाइन सिटी भिवाड़ी में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे सोसायटी के लोगो पर पुलिस की ने धक्का मुक्की
भिवाड़ी: BDI सनशाइन सिटी भिवाड़ी में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे सोसायटी के लोगो पर पुलिस की ने धक्का मुक्की

रविवार को पहुंची पुलिस, धक्का-मुक्की का आरोप

प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातचीत कराकर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का आश्वासन दिया था। लेकिन रविवार को पुलिस टीम सोसाइटी में पहुंची और धरने पर बैठे लोगों को जबरन वहां से हटाने लगी।

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर की ओर से लगातार अनदेखी और मनमानी की जा रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय जायज़ मांग उठा रहे निवासियों को ही निशाना बना रही है। राजस्थान के बिल्डरों की इस तरह की कार्यशैली से आम बायर्स और फ्लैट मालिक परेशान हैं।

बीडीआई सनशाइन सिटी सोसाइटी की सभी तकनीकी, मेंटेनेंस और सुरक्षा संबंधी कमियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। बिल्डर और संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए। निवासियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर संज्ञान लिया जाए।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें