सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा नगर पालिका की पहली सामान्य बैठक 30 जुलाई को, इस विकास कार्यो पर होगा मंथन

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा की पहली सामान्य बैठक 30 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगडा करेंगे। बैठक…


नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने
नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा की पहली सामान्य बैठक 30 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगडा करेंगे। बैठक का एजेंडा जारी कर सभी 18 वार्ड पार्षदों, विधायक और संबंधित जनप्रतिनिधियों को सूचना भेज दी गई है। नगर पालिका की बैठक में विकास कार्यों, सौंदर्यीकरण और नई योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisement

बैठक के एजेंडे में नगर पालिका क्षेत्र में प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) बनाने, मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडरों का पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण, रेलिंग और पेंटिंग कराने, नालों की सफाई के लिए ट्रैक्टर से चलने वाली मशीन खरीदने तथा नगर पालिका कार्यालय के सौंदर्यीकरण जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की जाएगी।

जारी एजेंडे के अनुसार बैठक में नगर पालिका कार्यालय के सामने बनी दुकानों को खोलने, सेक्टर 4 और 6 के बीच सड़क निर्माण, खाली पड़ी सरकारी जमीन की चारदीवारी, बेस मैप और लेआउट प्लान तैयार कराने, पार्कों के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइटों की जियोटैगिंग, नगर पालिका की वेबसाइट, कार्यालय के लिए इन्वर्टर, बैटरी, फर्नीचर और अलमारी की खरीद, सेक्टर 4 मार्केट के सौंदर्यीकरण, नव निर्वाचित चेयरमैन व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह और चुनाव खर्च की स्वीकृति सहित गरीब नगर स्थित परिसर में आवश्यक विकास कार्यों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में सभी वार्डों के विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने के साथ अन्य विषयों पर भी चेयरमैन की अनुमति से चर्चा की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

नपा की शपथ समारोह के बाद पहली बैठक 30 जुलाई को बुलाइ गई है। 28 से ज्यादा विकास कार्यो पर मंथन होगा।
सुमित शर्मा, नपा सचिव धारूहेड़ा

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp