शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से गिरी कांवड, जानिए फिर क्या हुआ ?

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर निखरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई। हादसा होते ही मौके…


धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से गिरी कांवड, जानिए फिर क्या हुआ
धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से गिरी कांवड, जानिए फिर क्या हुआ
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर निखरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई। हादसा होते ही मौके पर मौजूद अन्य शिवभक्तों और कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस मौके पर गुस्साए कांव​डिये हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए तथा ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की ।

Advertisement

 

बता दे राजस्थान के बहरोड के गांव सोडावास के रोहन, जितेंद्र व राजेश कांवड लेकर पेदल धारूहेड़ा से बहरोड की ओर जा रहे थे निखरी के पास एक ट्रक ने रोहन को टक्कर मार दी जिससे रोहन घायल हो गया तथ उसकी कांवड खंडित हो गई। गुस्साए छह कांवडिए वही हाईवे पर बैठ गए तथा विरोध जताया । हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कांवड़ खंडित होने से आक्रोशित कांवड़ियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर कार्रवाई और तुरंत समाधान की मांग को लेकर विरोध जताया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर निखरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई।
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर निखरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे एक कांवड़िए की कांवड़ खंडित हो गई।

बावल डीएसपी ने मौके पर संभाला मोर्चा, दिखाई सूझबूझ

बावल के डीएसपी सुरेद्र सिंह व थाना धारूहेडा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित कांवड़ियों को समझाया और शांत करवाया तथा ट्रक के मालिक को बुलाया। कांवड़िए की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए ट्रक मालिक के माध्यम से तुरंत एक गाड़ी की व्यवस्था कराई गई। पवित्र गंगाजल व नई कांवड़ लाने के लिए तत्काल हरिद्वार लिए गाड़ी से रवाना किया गया। उसके बाद अन्य कांवडिए वहां रवाना हो गए।

हरियाणा में कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

ऐसे में पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रा से जुड़ी किसी भी सूचना पर पांच मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

 

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp