धारूहेड़ा: छत से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

On: September 11, 2026 4:49 PM
Follow Us:
death
DEATH

धारूहेड़ा: गुजर घटाल गांव में स्थित करण कुंज सोसायटी में रविवार रात को घर की छत से नीचे गिरने के कारण एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान कर्ण कुंज की रहने वाली प्रेम नारायण की पत्नी पुणे देवी (50) के रूप में हुई है। महिला कैसे गिरने इसका कोई पता नहीं चल पाया है।

थाना सेक्टर छह पुलिस को परिजनो ने बताया कि रविवार रात को पूणे देवी छत पर सोई हुई थी। वह रात को छत से गिर गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों और आसपास के लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल पुणे देवी को उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पताल भिवाड़ी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव में छाया मातम

सूचना पाकर सेक्टर छह पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे लेकर नागरिक अस्तपाल में पोस्टमार्टम् करवाया। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनो को सोंप दिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला कमे गिरने के कारणो का पता नहीं चल पाया है। अचानक घर मे हुई मौत से गांव में मातम छा गया।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now