सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari Dengue Alert: जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग में जारी किया ये बड़ा अलर्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Dengue Alert: रेवाड़ी में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। जैसे-जैसे गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है वैसे-वैसे मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले साल…


जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग में जारी किया ये बड़ा अलर्ट
जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग में जारी किया ये बड़ा अलर्ट
Google News Follow us on Google

Rewari Dengue Alert: रेवाड़ी में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। जैसे-जैसे गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है वैसे-वैसे मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले साल मरीजों की संख्या 25 थी और इस बार भी डेंगू के मरीज मिले हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है।

Advertisement

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम

स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है और लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। टीम के द्वारा मच्छर रोकने के उपाय भी बताई जा रहे हैं।

जिले में मिले पांच नए मरीज (Rewari Dengue Alert)

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। अभी डेंगू के 5 मैरिज जिले में मिले हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

मच्छरों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान जोरो सोरों से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर आपको लंबे समय से बुखार है,ठंड लग रहा है सर दर्द है और शरीर में दर्द है कमजोरी लग रहा है और ज्यादा पसीना आ रहा है तो आपको डेंगू का जांच जरुर करवाना चाहिए। यह डेंगू के लक्षण हो सकते हैं।

आसपास पानी जमा नहीं होने दे

डॉक्टर का कहना है कि घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दे क्योंकि पानी में डेंगू के मच्छर काफी ज्यादा बढ़ते हैं। कई बार देखा जाता है कलर में गमले में टायर में और पानी के टंकियां में साफ सफाई नहीं होने से पानी भर जाता है।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

ऐसे में यहां डेंगू के मरीज हो सकते हैं आपको सावधानी बरतनी होगी। हरियाणा के कई अन्य जिलों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बरसात से पहले लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp