रविवार, 11 अक्टूबर 2026

वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

Written by: सुनील चौहान

Published:

वंदे मातरम्" कविता को राष्ट्रीय मंच पर गौरव दिलाने वाले शिक्षाविद्-साहित्यकार मनोज वशिष्ठ का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में भव्य अभिनंदन किया गया।


वंदे मातरम्" कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन
वंदे मातरम्" कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: Best24News: वंदे मातरम्” कविता को राष्ट्रीय मंच पर गौरव दिलाने वाले शिक्षाविद्-साहित्यकार मनोज वशिष्ठ का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में भव्य अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने विद्यालय कार्यालय में फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड-2026 मिलने पर बधाई दी।

Advertisement

 

उल्लेखनीय है कि मनोज वशिष्ठ की अंग्रेजी कविता “वंदे मातरम्” RSS की राष्ट्रीय पत्रिका ‘ऑर्गनाइजर’ के स्वतंत्रता दिवस विशेषांक के शीर्षक पृष्ठ पर प्रकाशित हुई है, जिसकी माननीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विशेष सराहना की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

 

इसी उपलब्धि के लिए विश्व शिक्षक दिवस पर बाल भवन में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री माननीय महिपाल ढांडा जी ने उन्हें श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड-2026 से अलंकृत करते हुए कहा कि मनोज वशिष्ठ जैसे शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं।प्राचार्य विनोद यादव ने कहा, “वंदे मातरम् कविता ने हमारे विद्यालय और रेवाड़ी का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। श्री वशिष्ठ का सम्मान पूरे शिक्षा जगत का सम्मान है।”इस अवसर पर स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर का बजा डंका: राजनीति विज्ञान विभाग के तीन छात्रों ने पास की UGC-NET परीक्षा, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने दी बधाई

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp