
धारूहेड़ा। राजपूत महासभा धारूहेड़ा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक कप्तान सिंह परमार और इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह चौहान ने की। बैठक में समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ आगामी दशहरा पर्व के आयोजन पर चर्चा की गई।
बैठक में समाज के युवा अध्यक्ष हरकेश सिंह तोमर ने दशहरा पर्व को सामूहिक रूप से मनाने का प्रस्ताव रखते हुए सभी समाज बंधुओं से एकजुट होकर आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अक्टूबर 2026 को रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा के राजपूत समाज के लोग मिलकर धारूहेड़़ा के सेक्टर छह में दशहरा पर्व मनाएंगे।
बैठक में कहा गया कि सामूहिक आयोजन का उद्देश्य समाज की एकता और संगठन को मजबूत करना तथा आने वाली पीढ़ियों में संस्कारों और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना है। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाज के हित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन
इस अवसर पर सतवीर सिंह चौहान, नवेंद्र सिंह राठौड़, अरिदमन सिंह, जितेंद्र सिंह छौंकर, सूबेदार हनुमान सिंह चौहान, विजयपाल सिंह तंवर और श्याम सुंदर सिंह छौंकर सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। बैठक का समापन मां दुर्गा भवानी के जयघोष के साथ हुआ।
