
रेवाड़ी: राजेश पायलट चौक के पास रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन की बैठक हुई। रेवाड़ी में टैक्सी चालको की ओर से ओला-उबर के खिलाफ सड़कों पर आ गए है। राजेश पायलट चौक के पास रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन की बैठक भूपेंद्र सिंह राठी की अध्यक्षता में हुई। रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बैठक में ऑनलाइन कैब कंपनियों ओला और उबर के खिलाफ चालकों ने रोष जाहिर किय। चालकों का कहना था कि पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद कंपनियों की ओर से उचित किराया नहीं दिया जा रहा है।
इससे टैक्सी चालकों के लिए परिवार का खर्च चलाना और वाहनों की किस्त चुकाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से कंपनियों के लिए उचित किराया निर्धारित करने की मांग की। एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल के माध्यम से हरियाणा के परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें पेट्रोल-सीएनजी की कीमतों के अनुरूप टैक्सी किराया तय करने, चालकों की सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा की व्यवस्था करने तथा रेवाड़ी में स्थायी टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग की गई। टैक्सी स्टैंड पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
राजेश पायलट चौक के पास रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें जिलेभर के टैक्सी चालक और कार मालिक शामिल हुए। बैठक में राहुल कुमार को प्रधान और जोगिंदर रामपुरा को उपप्रधान नियुक्त किया गया। बैठक में ऑनलाइन कैब कंपनियों ओला और उबर के खिलाफ चालकों ने रोष जताया। चालकों का कहना था कि पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद कंपनियों की ओर से उचित किराया नहीं दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा लाने का शेड्यूल, जानिए आपके गांव का कब है नंबर
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नगर परिषद में राव समर्थक बनेगा उपचेयरमैन, किसका नाम है सबसे आगे ?
