मंगलवार, 24 नवम्बर 2026

रेवाड़ी नगर परिषद में राव समर्थक बनेगा उपचेयरमैन, किसका नाम है सबसे आगे ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

प्रशासन ने आठ अक्टूबर को चुनाव की तारीख तय कर दी है। इसकी सूचना नगर परिषद तक पहुंच चुकी है। उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षद भी समीकरण बदलने में भूमिका निभा सकते हैं।


REWARI NPA
रेवाड़ी नगर परिषद
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: रेवाड़ी नगर परिषद की उपप्रधान के चुनाव को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। उपचेयरमैन की कुर्सी को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बैठक के बाद भी तस्वीर साफ नहीं हुई। जिला नगर आयुक्त की ओर से आठ अक्टूबर को चुनाव कराने की तारीख जारी होते ही पार्षदों को अपने-अपने पाले में रखने की कवायद तेज हो गई है। राव इंद्रजीत ने दो दिन पहले अट्ठाईस पार्षदों को अपने आवास पर बुलाकर उपप्रधान पद को लेकर मंथन किया था। इसी को लेकर वे अब वे भ्र्मण गए हुए हैं

आठ अक्टूबर को होगा चुनाव: प्रशासन ने आठ अक्टूबर को चुनाव की तारीख तय कर दी है। इसकी सूचना नगर परिषद तक पहुंच चुकी है। उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षद भी समीकरण बदलने में भूमिका निभा सकते हैं। राव समर्थित खेमे की ओर से पर्याप्त बहुमत होने का दावा किया जा रहा है। चुनाव की तारीख तय होने के बाद अब सभी खेमों का फोकस अपने साथ पार्षदों की संख्या बनाए रखने पर है। राव इंद्रजीत की बैठक के बाद भी सहमति नहीं बनी और अब चुनाव की तारीख भी सामने आ चुकी है। ऐसे में आठ अक्टूबर तक पार्षदों की बाड़ेबंदी और संख्या जुटाने की राजनीति और तेज होने की संभावना है।

RAO INDERJIT SINGH
RAO INDERJIT SINGH

धारूहेड़ा में बना था राव सर्मथक: धारूहेड़ा में सबसे कम उम्र के पार्षद अमन राव को भाजपा के साथ राव साहब का आशीर्वाद मिला था। अब बताया जा रहा है राव साहब समर्थक ही रेवाड़ी में उपचेयरमैन बनेगा। रेवाड़ी में पार्षदों को एकजुट रखने और समर्थन जुटाने के लिए दैनिक भास्कर के अनुसार चेयरपर्सन विनीता पीपल और उनके पति नरेंद्र पीपल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

 

समर्थक जुटे तैयारियों में : रेवाड़ी नगर परिषद की उपप्रधान के चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही अलग-अलग दावेदार अपने समर्थक पार्षदों को साथ रखने में जुट गए हैं। कुछ पार्षदों को लेकर दावेदार शहर से बाहर रवाना हो चुके हैं, जबकि एक धड़ा अभी रेवाड़ी में ही है। बताया जा रहा है कि उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षद भी समीकरण बदलने में भूमिका निभा सकते हैं। अंदरखाने अलग-अलग खेमों की ओर से उन्हें अपने पक्ष में करने के प्रयासों की चर्चा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी : पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर

जिला नगर आयुक्त की ओर से आठ अक्टूबर को चुनाव कराने की तारीख जारी होते ही पार्षदों को अपने-अपने पाले में रखने की कवायद तेज हो गई है। संदीप यादव और चेतराम सैनी अपने समर्थक पार्षदों के साथ शहर से बाहर रवाना हो चुके हैं। वहीं राव खेमे की ओर से चेयरपर्सन विनीता पीपल और उनके पति एडवोकेट नरेंद्र पीपल को पार्षदों की बाड़ेबंदी की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।राव समर्थित खेमे की ओर से निखिल मांडिया का नाम आगे चल रहा है, जबकि पूनम यादव, चेतराम सैनी और सुमन सैनी भी दावेदारों के तौर पर सक्रिय हैं।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp