
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा में आयोजित 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सपना को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट और विकास को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया।

समापन समारोह में प्राचार्य श्रीमती दयावती, शिक्षकगण और नॉन-टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे। डॉ. हरिप्रकाश ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 500, 300 और 200 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
Also Readनेत्र जांच शिविर में 500 से ज्यादा मरीजों की जांच

7-8 को होगी इंटर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता
धारूहेड़ा: के राजकीय विद्यालय में 7 और 8 अक्टूबर को इंटर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खेल निदेशक हरि प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका के उपाध्यक्ष अमन राव करेंगे।
Also Readराजकीय महाविद्यालय खरकड़ा में चौदहवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
