
रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी नई अनाज मंडी में फसलों की आवक को व्यवस्थित करने, भीड़भाड़ पर अंकुश लगाने और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी की ओर से नई अनाज मंडी रेवाड़ी के लिए 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक का गांववार (Village-wise) साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है।
मार्केट कमेटी ने किसानों से अपील की है कि वे अपने गांव के लिए निर्धारित तिथि के अनुसार ही अपनी उपज मंडी में लेकर आएं, ताकि फसल खरीद की प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।
दिन अनुसार गांवों का खरीद शेड्यूल (12 से 17 अक्टूबर 2026):”
- 1. सोमवार (12 अक्टूबर):
गढ्ढी, बोलनी, कापड़ीवास, जीतपुरा इस्तमुरार, खलियावास, निखरी, रालियावास, चिल्हड़, धनौरा, भूरथल ठेठर, भटसाना, जैतपुर शेखपुर, गोकलपुर (कुंभावास), बुड़ाना, बुड़ानी, रामगढ़, तुर्कियावास और कंवाली। - 2. मंगलवार (13 अक्टूबर):
लोधाना, पिथनावास, हांसाका, मसानी, फदनी, फिदेड़ी, ततारपुर खालसा, अलावलपुर (धारूहेड़ा), गोपालपुर उर्फ प्राणपुरा, बासदूदा, ऊंचा, कोलाना, नांगल जमापुर, मंदोला और खंडोड़ा। - 3. बुधवार (14 अक्टूबर):
बीकानेर, लिसाना, गांगायचा अहीर, गांगायचा जाट, जोनावास, डूंगरवास, रोजका, रसगण, मुंडिया खेड़ा, खिज़ुरी, मोलावास, कान्हावास, फतेहपुरी, श्योराज माजरा, खलीलपुर, कालाका, मांडेया, देहलावास, गुलाबपुरा और जाडरा।
ये भी पढ़ें:बाबा मुक्तेश्वर पुरी गौशाला कोसली के चुनाव में ओम प्रकाश ने मारी बाजी, 43 वोट लेकर बने अध्यक्ष
- 4. गुरुवार (15 अक्टूबर):
मोहनपुरा, खरसानकी, जैतड़ावास, गढ़ी अलावलपुर, महेश्वरी, घटाल महनियावास, ओकेड़ा, सुंदरोज, ढाणी सुंदरोज, बाढ़ सुंदरोज, खोरी, शाहबाजपुर इस्तमुरार, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ़, चांदावास, बूढ़पुर, गिंदोखर, लाखनौर, बोडिया कमालपुर और अहरौद। - 5. शुक्रवार (16 अक्टूबर):
संगवाड़ी, भूड़ला, गुरदास माजरा, कोनसीवास, काठूवास, बिठवाना, कमालपुर, गुजरीवास, भंवाड़ी, जलियावास, करनावास, देवलावास, ढालियावास, चांदपुर, गुज्जीवास, छुरियावास, निगानियावास, रामपुरा, डालियाकी, नैनसुखपुरा, बिहारीपुर, शाहबाजपुर और पदेयावास। - 6. शनिवार (17 अक्टूबर):
डोहकी, मुंडलिया, डाबड़ी, नयागांव, सहारनवास, लाधुवास अहीर, खड़गवास, बंगड़वा, भिठेड़ा, नैचाना, बालावास जाट, चिमनावास, टांकड़ी, सुल्खा, जाट सायरवास, टहना, मस्तापुर, शादीपुर, राजावास, नूरपुर, रायपुर, खेड़ा मुरार और पनवाड़।
मार्केट कमेटी की किसानों से अपील
मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दिन पर मंडी पहुंचने वाले किसानों की फसलों की तुलाई और खरीद को प्राथमिकता दी जाएगी। अव्यवस्था से बचने के लिए किसान अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके लाएं ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके और अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
