शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert

Written by: Harsh Rajput

Published:

रेवाड़ी। हरियाणा में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 9 से 11 अक्टूबर के बीच कई…


हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert
हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। हरियाणा में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 9 से 11 अक्टूबर के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के अलर्ट से मंडियों में खुले में पड़े धान को लेकर किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर तक खासकर उत्तरी हरियाणा में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 8 अक्टूबर को शिवालिक की पहाड़ियों से लगते क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है।

प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि तापमान अभी सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक बना हुआ है। मंगलवार को हिसार में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

सुब​ह शाम होगी ठंड: मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंडी उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी पर लगाम लग सकती है। 9 अक्टूबर से दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है। इसके चलते 10 और 11 अक्टूबर को हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और बादल छाने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद मौसम के फिर से शुष्क होने की संभावना जताई गई है।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp