सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: प्रदेश के इन सरकारी कर्मचारियों की रुक सकती हैं सैलरी, जानिए क्या है कारण

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मौलिक शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी कर्मचारियों को प्रॉपर्टी रिटर्न भरने का एक बार फिर से…


प्रदेश के इन सरकारी कर्मचारियों की रुक सकती हैं सैलरी
प्रदेश के इन सरकारी कर्मचारियों की रुक सकती हैं सैलरी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मौलिक शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी कर्मचारियों को प्रॉपर्टी रिटर्न भरने का एक बार फिर से सख्त आदेश दिया गया है। मौलिक शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी कर्मचारियों को कहा गया है कि जल्दी से जल्दी प्रॉपर्टी का रिटर्न नंबर, निदेशक मौलिक शिक्षा, हरियाणा पंचकूला के द्वारा सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्मरण पत्र जारी कर कहा गया है कि उनके अधीन कार्यरत श्रेणी-1, श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के सभी सरकारी कर्मचारी 22 तारीख तक हर हाल में प्रॉपर्टी रिटर्न करें वरना उनका वेतन रुक सकता है।

Advertisement

 22 मई तक है अंतिम डेडलाइन

विभाग में सभी सरकारी कर्मचारियों से स्पष्ट रूप में कहा है कि पिछले साल से प्रॉपर्टी का रिटर्न भरना लंबित है, 22 मई आपको हर हाल में प्रॉपर्टी का रिटर्न भरना होगा। आप सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट intrahry.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।

मौलिक शिक्षा विभाग के द्वारा जो पत्र जारी किया गया है उसमें बताया गया है पहले भी कई बार प्रॉपर्टी रिटर्न भरने के लिए कहा जा चुका है और अब अगर आप समय से प्रॉपर्टी रिटर्न नहीं भरते हैं तो अगला वेतन रुक सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

 रुक सकता है वेतन

विभाग के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी को समय से प्रॉपर्टी का रिटर्न भरना होगा वरना अगली बार सैलरी रुक सकती है और अब डेडलाइन को भी आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp