धारूहेड़ा: सेक्टर-4 में स्कूल की जमीन पर नगर पालिका का अवैध डंपिंग यार्ड, मरे हुए पशु फेंकने से फैली दुर्गंध; CM को भेजी शिकायत

On: June 24, 2026 6:56 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: सेक्टर चार मे स्कूल की जमीन पर पडा कचरा व नपा ने डाला कबाड

धारूहेड़ा: औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के सेक्टर-4 ए में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही और प्रशासनिक खींचतान का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा सरकारी स्कूल के लिए आरक्षित (Reserved) की गई खाली जमीन पर नगरपालिका (MC) ने अवैध रूप से डंपिंग यार्ड बना दिया है। समस्या से परेशान होकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री (CM) को एक लिखित पत्र भेजकर इस डंपिंग यार्ड को तुरंत यहां से हटवाने और इस जगह पर पार्क विकसित करने की पुरजोर मांग की है। निवासियों का आरोप है कि इस गंदगी के कारण इलाके में रहना नरक जैसा हो गया है।dharuhera-sec-4-dumping-yard-issue-rwa

बिना अनुमति स्कूल की जमीन पर किया कब्जा: RWA प्रधान

धारूहेड़ा: सेक्टर चार मे स्कूल की जमीन पर पडा कचरा व नपा ने डाला कबाड
धारूहेड़ा: सेक्टर चार मे स्कूल की जमीन पर पडा कचरा व नपा ने डाला कबाड

धारूहेड़ा सेक्टर-4 ए आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रधान नरेंद्र यादव ने सीधे तौर पर नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने एचएसवीपी (HSVP) से किसी भी प्रकार की अनुमति लिए बिना, सरकारी स्कूल के लिए निर्धारित की गई इस कीमती जमीन पर कब्जा कर लिया है। इनता ही इसको को लेकर कई बार ​प्रशासन को अगवत करवाया लेकिन कोई सुनवाई नही की गई।dharuhera-sec-4-dumping-yard-issue-rwa

क्या डाला जा रहा है कचरा: इस आरक्षित परिसर के अंदर नगर पालिका का सूखा व गीला कूड़ा-कचरा, पुराना कबाड़, लोहा तथा अन्य अपशिष्ट सामग्रियां धड़ल्ले से डाली जा रही हैं। कबाड से लोग पेरशान है।

मरे हुए पशु फेंकने का आरोप: सेक्टर चार वासिसो ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि रात के अंधेरे में मृत पशुओं को भी इसी परिसर के अंदर फेंका जा रहा है। इससे पूरे सेक्टर और आसपास के क्षेत्र में भयंकर दुर्गंध फैल रही है, जिससे महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसका लेकर पहले भी सेक्टरवासी विरोध प्रदर्शन कर चुके है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।dharuhera-sec-4-dumping-yard-issue-rwa

एचएसवीपी और नगरपालिका के बीच फुटबॉल बने निवासी

सेक्टर के लोगों का आरोप है कि इस गंभीर जन-समस्या पर कार्रवाई करने के बजाय नगर पालिका और एचएसवीपी के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। पालिका अधिकारी इसे एचएसवीपी की जमीन बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं, तो वहीं एचएसवीपी वाले पालिका द्वारा किए गए अतिक्रमण पर आंखें मूंदे बैठे हैं।dharuhera-sec-4-dumping-yard-issue-rwa

 

धारूहेड़ा: सेक्टर चार मे स्कूल की जमीन पर पडा कचरा व नपा ने डाला कबाड
धारूहेड़ा: सेक्टर चार मे स्कूल की जमीन पर पडा कचरा व नपा ने डाला कबाड

आरडब्ल्यूए और धारूहेड़ा सेक्टर-4ए के निवासियों ने मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि यदि यह जमीन मास्टर प्लान के तहत सरकारी स्कूल के लिए आरक्षित है, तो इसे तुरंत हर प्रकार के अवैध अतिक्रमण और कचरा निस्तारण से मुक्त कराया जाए। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस बदबूदार डंपिंग यार्ड को यहां से शिफ्ट कर एक सुंदर पार्क का निर्माण किया जाए।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1: धारूहेड़ा सेक्टर-4ए में डंपिंग यार्ड को लेकर क्या विवाद है?
उत्तर: यहाँ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की सरकारी स्कूल के लिए आरक्षित जमीन पर नगरपालिका ने बिना अनुमति के अवैध डंपिंग यार्ड बना दिया है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।dharuhera-sec-4-dumping-yard-issue-rwa

प्रश्न 2: इस मामले में निवासियों ने अब तक क्या कदम उठाए हैं?

उत्तर: निवासी पिछले 3 साल में 5 बार सीएम विंडो, समाधान शिविर और स्थानीय अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं और अब हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। लेकिन प्रशासन इसका लेकर गंभीर नही है। सीएम विंडो पर दी शिकायत को बिना समाधान किए बंद कर देते है।

अदालत में जाएगे: पिछले कई सालों से कई बार नपा व सीएम विंडो को शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अब अदालत का दरबाजा खटखटाया जाएगा।
नरेंद्र यादव प्रधान

 

 

​फिलहाल सेक्टर नपा के अधीन हो गए है। इस जमीन को नपा की ओर से काम के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। जब स्कूल बनेगा तो खाली कर दिया जाएगा।
सुमीत कुमार, नपा सचिव धारूहेड़ा

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now