पिता जिस स्कूल में है clerk उसी में पढ़कर दीपिका बनी स्टेट टॉपर
पिता जिस स्कूल में है clerk उसी में पढ़कर दीपिका बनी स्टेट टॉपर

Deepika State Topper: आज 12:30 बजे जब हरियाणा बोर्ड के द्वारा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया तो बच्चों के चेहरे पर खुशियां दौड़ गई। दसवीं परीक्षा में भिवानी की दीपिका ने टॉप किया है। सबसे बड़ी बात है कि जिस स्कूल में दीपिका पढ़ती थी उसी स्कूल में उनके पिता क्लर्क का काम करते थे। बेटी की सफलता से पिता फुले नहीं समा रहे हैं।

500 में मिला 499 अंक (Deepika State Topper)

आपको बता दे कि दीपिका को 500 में 499 अंक मिला है। दीपिका स्टेट टॉपर बन गई है। भिवानी के दीपिका ने इतिहास रच दिया है। भिवानी के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्टूडेंट दीपिका ने इस बार उच्च स्कोर किया है और सबसे बड़ी बात है कि उनके पिता उसी स्कूल में क्लर्क है जिसमें से उन्होंने पढ़ाई किया है।

दीपिका के पिता राजकुमार ने कहा कि दीपिका ने सेल्फ स्टडी के बदौलत इस परीक्षा में टॉप किया है। स्कूल से आने के बाद वह घर पर पढ़ाई करती थी। तीन बहनों में दीपिका सबसे बड़ी है और दीपिका ने किसी भी तरह का कोचिंग ज्वाइन नहीं किया था। उन्हें चार सब्जेक्ट में 100 नंबर मिला है और केवल एक सब्जेक्ट में 99 नंबर मिला है।

बिना कोचिंग मिली सफलता

दीपिका की सफलता में सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने कोई कोचिंग ज्वाइन नहीं किया बल्कि सेल्फ स्टडी से इस मुकाम को हासिल किया है। दीपिका ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहती थी और कड़ी मेहनत करती थी जिसके बदौलत आज वह स्टेट टॉपर बनी है।

इस साल अच्छा नहीं रहा 10वीं का रिजल्ट

आपको बता दे कि इस बार 12वीं के रिजल्ट के जैसे दसवीं का रिजल्ट अच्छा नहीं रहा है। दसवीं का रिजल्ट 3 साल में सबसे खराब आया है। शहरी क्षेत्र के तुलना में इस बार ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट अच्छा आया है। वही इस बार भी लड़कों की तुलना में लड़कियों ने अच्छा स्कोर किया है।