रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana weather News: इन जिलों में बढ़ेगा पारा, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जाने आज मौसम का हाल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana weather News: हरियाणा में अजीबोगरीब मौसम देखने को मिल रहा है। राज्य के कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो रही है वहीं राज्य के कुछ जिलों में तेज गर्मी का असर…


इन जिलों में बढ़ेगा पारा, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
इन जिलों में बढ़ेगा पारा, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
Google News Follow us on Google

Haryana weather News: हरियाणा में अजीबोगरीब मौसम देखने को मिल रहा है। राज्य के कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो रही है वहीं राज्य के कुछ जिलों में तेज गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। आज 14 तारीख को राज्य के कुछ जिलों में बारिश होगी वहीं कुछ जिलों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

बीते दिन भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई वहीं कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई जिसकी वजह से किसानों के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बुधवार की रात अंबाला में भी मौसम ने अचानक करवट लिया और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज हरियाणा के हिसार भिवानी सिरसा फतेहाबाद में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेगी।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

15 तारीख को अंबाला पंचकूला कुरुक्षेत्र और करनाल में बादल छाए रहेंगे। शाम तक हल्की बूंदाबांदी होगी। 16 तारीख को हरियाणा के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी।

17 तारीख से मौसम का मिजाज बदलेगा और रेवाड़ी महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। 18 तारीख से उमस काफी बढ़ जाएगी वहीं 20 तारीख से हरियाणा में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 20 तारीख के बाद से राज्य में बारिश का कोई भी संभावना नहीं बन रहा है। 20 तारीख से राज्य में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp