Election News: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा की जनता ने अजय जांगडा को चैयरमैन बना दिया है। सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को 9392 मत मिले है। निर्दलीय उम्मीदवार बाबूलाल लंबा दूसरे स्थान पर रहे। बाबूलाल लांबा को 3156 वोट मिले है।

कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी राज यादव को 1817 वोट मिले जो कि तीसरे नंबर पर रहे। चौथे नंबर पर 1537 वोट एडवोकेट दिनेश राव तथा पांचवें स्थान पर नगर पालिका के पूर्वचेयरमैन कंवर सिंह सरपंच रहे। छठवें स्थान पर 544 वोट पाकर प्रदीप यादव रहे। जनता ने कहीं वोट नहीं देने संकल्प किया था। वहां पर 90 वोट नोटा के बटन पर मिला है।

धारूहेड़ा में चेयरमैन पद को लेकर जानिए किसको कितने मिले वोट
प्रत्यार्शी पार्टी वोट
कुमारी राज कांग्रेस 1817
अजय जांगडा भाजपा 9392
कंवर सिंह निर्दलीय 1246
दिनेश राव निर्दलीय 1535
प्रदीव राव निर्दलीय 544
बाबूलाल लांबा निर्दलीय 3156
नोटा 90
कुल मत 17780
वार्ड वाईज मतगणना: मतगणना के पहले राउंड 2257 मत आए जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार बाबूलाल टाप पर रहे तथा 1118 मत मिले। दूसरे राउड में 3394 मत मिले जिससे भाजपा प्रत्याशी 2120 मत मिले। तीसरे राउड में 2168 मत मिले जिससे भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा को 1381 मत मिले। चौथे राउड में 2753 मत मिले जिससे भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा को 1452 मत मिले। पांचवे राउड में 2753 मत मिले जिससे भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा को 1452 मत मिले। छठे राउड में 2351 मत मिले जिससे भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा को 1185 मत मिले। सातवें राउड में 1986 मत मिले जिससे भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा को 980 मत मिले।


विजेता पार्षदो व चेयरमैन निकाला जलुस: गतगणना बाद पार्षदो व विजेता रहे चेयरमैन अजय जांगडा की ओर से विजय जुलुस निकाला गया। विजेताओ केा भगत सिंह चौक पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा डीसी के बाद विजय जुलुस निकाला।












