Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव सुमा खेड़ा निवासी वृद्धजन खजानी देवी अपने नाबालिक पौत्र वंश का नाम परिवार पहचान पत्र में जुड़वाने ओर पौत्र की पेंशन बनवाने के लिय पिछले 3 वर्षों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही है, परंतु वृद्धजन खजानी देवी के दर्द को किसी अधिकारी ने समझने की कोशिश नहीं की।Rewari News
तीन साल से कार्यालयों के काट रही चक्कर: बता दे कि खजानी देवी के पति का स्वर्गवास काफी समय पहले हो गया था। वर्ष 2023 में पुत्र का भी स्वर्गवास हो गया, पुत्र की मृत्यु के खुद दिन बाद ही पुत्र वधु अपने नाबालिक पुत्र यानी खजानी देवी के पौत्र वंश को छोड़कर चली गई जिसके बाद आज तक वापिस नहीं आई। खजानी देवी अपने नाबालिक पौत्र का नाम परिवार पहचान पत्र में जुड़वाने के लिय ओर पेंशन बनवाने के लिय पिछले 3 वर्षों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैRewari News
परंतु किसी भी सरकारी अधिकारी ने वृद्धजन खजानी देवी के दर्द को नहीं समझा, आखिर हार थक कर खजानी देवी अपनी समस्या को लेकर 05 मई 2026 को कैलाश चंद एडवोकेट के पास आई जिस ओर एडवोकेट ने पीड़िता की समस्या बारे एक पत्र राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों तक ईमेल से भिजवाया जिसके तुरंत बाद पीड़िता के पौत्र का नाम परिवार पहचान पत्र में जोड़ तो दिया परंतु पेंशन अब तक नहीं बनाई।
डीसी से मिले अधिवक्ता: समाधान नहीं होने पर कैलाश चंद एडवोकेट पीड़िता को लेकर जिला अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे परंतु अधिकारी किसी मीटिंग में व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी जिसके उपरांत कैलाश चंद एडवोकेट ने पीड़िता की समस्या के समाधान हेतु पुनः उच्च अधिकारियों को ईमेल से पत्र भेजकर समस्या समाधान की मांग की कहा कि जल्द ही पीड़िता की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे राज्य सरकार के खिलाफ न्यायलय का दरवाजा खटखटाएंगे ओर माननीय न्यायालय के माध्यम से पीड़िता को न्याय दिलवाया जाएगा।Rewari News










