इन जिलों में आज होगी हल्की बारिश
इन जिलों में आज होगी हल्की बारिश

Haryana Weather News: हरियाणा में आज भी मौसम सुहाना बना रहेगा। राज्य के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 14 तारीख तक राज्य में लगातार बारिश होती रहेगी वहीं राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं भी चलेंगी।

राज्य में एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ (Haryana Weather News)

हरियाणा में 10 तारीख से ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसकी वजह से राज्य में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 15 तारीख से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है हालांकि 14 तारीख तक लगातार बारिश ही होगी।

आज इन जिलों में होगी बारिश

आज अंबाला पंचकूला कुरुक्षेत्र करनाल और यमुनानगर में बारिश होगी वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती है। 16 और 17 तारीख को हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलेगी और चमक गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

तापमान में आई गिरावट

राज्य में लगातार होने वाली बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।

रेवाड़ी गुरुग्राम यमुनानगर करनाल हिसार नूह पलवल महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी। इन जिलों में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।