सोमवार, 2 नवम्बर 2026

CM Haryana नायब सैनी ने रेवाड़ी के शिक्षाविद राजकुमार यादव को क्यों किया सम्मानित ?

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Haryana News : हरियाणा के सीएम की ओर से किसी का सम्मानित होना एक बहुत ही गर्व का विषय है। हाल ही में रोहतक में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हरियाणा…


Haryana News : हरियाणा के सीएम की ओर से किसी का सम्मानित होना एक बहुत ही गर्व का विषय है। हाल ही में रोहतक में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉलेज स्टडी के सीईओ एवं फाउंडर शिक्षाविद राजकुमार यादव  को सम्मानित किया गया। बता दे कि उत्कृष्ट कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। क्योंकि वे शिक्षा के क्षेत्र ने केवल अलख जगा रहे है वही जरूरतमंद बच्चो पढाई भी करवा रहे है।

Advertisement

सामाजिक संस्थाओ ने दी बधाई

सम्मान मिलने पर शिक्षाविद राजकुमार यादव ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज, देश व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनके सम्मान मिलने पर आरएसएस, विश्व हिूदं परिषद, गौ सेवा संस्था व सामाजिक संगठनों ने उनको बधांईयां दी है।

विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी

उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य किया जा रहा है। शिक्षाविद राजकुमार यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान दिया, जिससे उनका उत्साह बढ़ा है। सम्मान मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, आसपास के लोगों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp