Breaking News: हरियाणा के इन शहरो में धारा 163 लागू

On: June 19, 2026 4:51 PM
Follow Us:

Breaking News: आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आज डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने जिले के सभी कोचिंग सेंटर संचालकों और कंप्यूटर लैब संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।Breaking News

20 और 21 जून को बंद रहेंगे सभी कोचिंग सेंटर
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि आगामी नीट परीक्षा के मद्देनजर दिनांक 20 जून और 21 जून को जिले के सभी कोचिंग सेंटर पूर्णतः बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कंप्यूटर लैब संचालकों को भी अपने सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कोई भी संचालक पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालकों से अपील की कि वे देश के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें।

बैठक में मौजूद रहे संबंधित थाना प्रबंधक
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी रेवाड़ी निरीक्षक सुबे सिंह, प्रबंधक थाना मॉडल टाउन निरीक्षक रतनलाल, प्रबंधक थाना सदर रेवाड़ी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक शिवदर्शन, प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार व प्रबंधक थाना रामपुरा पीएसआई संजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केंद्रों, कोचिंग सेंटरों, कंप्यूटर लैब्स, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं पर कड़ी निगरानी रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।

जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र, सभी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए रेवाड़ी जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लगाई गई है जिसकी पालन सख्ती से करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास नाकेबंदी भी की गई है, जहाँ तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।Breaking News

अनाधिकृत प्रवेश पर रोक: परीक्षा केंद्रों में केवल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को ही प्रवेश की अनुमति होगी। उनके अलावा किसी भी अन्य बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और आग्नेय अस्त्र पर प्रतिबंध: परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या आग्नेय अस्त्र (हथियार) लेकर आने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

आसपास की दुकानें रहेंगी बंद: परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट, फैक्स, जेरॉक्स और अन्य संचार से जुड़ी दुकानें पूरी तरह से बंद रखी जाएंगी ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके।

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया या परीक्षा में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।Breaking News

रेवाड़ी पुलिस ने आम जनता और परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now