Breaking News: सावन माह में हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा तोहफा देने जा रही है हरिद्वार में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले को देखते हुए राजस्थान व हरियाणा गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को हरिद्वार क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इनमें रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशन शामिल हैं।
इन 4 ट्रेनों को मिलेगा विशेष ठहराव
ट्रेन नंबर 19565 ओखा-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस
यह Train 30 जुलाई से 13 अगस्त तक ज्वालापुर स्टेशन पर 15.53 बजे पहुंचेगी और 15.55 बजे रवाना होगी. मोतीचूर स्टेशन पर 17.00 बजे आगमन और 17.02 बजे प्रस्थान होगा. रायवाला स्टेशन पर 17.35 बजे पहुंचेगी और 17.37 बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस
30 जुलाई से 13 अगस्त तक यह Train ज्वालापुर स्टेशन पर 13.24 बजे पहुंचेगी और 13.26 बजे रवाना होगी। मोतीचूर पर 13.54 बजे आगमन और 13.56 बजे प्रस्थान होगा. रायवाला पर 14.16 बजे पहुंचेगी और 14.18 बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस
30 जुलाई से 13 अगस्त तक इस ट्रेन का ज्वालापुर स्टेशन पर 14.28 बजे आगमन और 14.30 बजे प्रस्थान होगा. मोतीचूर पर 14.02 बजे पहुंचेगी और 14.04 बजे रवाना होगी. रायवाला पर 13.35 बजे आगमन और 13.37 बजे प्रस्थान होगा।
ट्रेन नंबर 19566 देहरादून-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस
यह Train भी 30 जुलाई से 13 अगस्त तक ज्वालापुर स्टेशन पर 07.52 बजे पहुंचेगी और 07.54 बजे रवाना होगी. मोतीचूर पर 07.24 बजे आगमन और 07.26 बजे प्रस्थान होगा. रायवाला पर 07.08 बजे पहुंचेगी और 07.10 बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस
30 जुलाई से 13 अगस्त तक इस ट्रेन का ज्वालापुर स्टेशन पर 14.28 बजे आगमन और 14.30 बजे प्रस्थान होगा. मोतीचूर पर 14.02 बजे पहुंचेगी और 14.04 बजे रवाना होगी. रायवाला पर 13.35 बजे आगमन और 13.37 बजे प्रस्थान होगा।
28 अगस्त तक रहेगा सावन
बता दे कि इस बार सावन माह 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक रहेगा। इस दौरान राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार, ऋषिकेश और दूसरे धार्मिक स्थलों की ओर जाने की संभावना है. यात्रियों की इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, चार ट्रेनों को 30 जुलाई से 13 अगस्त तक रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव मिलेगा.
दिल्ली से हरिद्वार तक बढ़ेगा रेल संचालन
कांवड़ मेले के दौरान 30 जुलाई से 28 अगस्त तक दिल्ली-शामली पैसेंजर और दिल्ली-सहारनपुर मेमू ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक करने की तैयारी है। इसका फायदा राजस्थान के उन यात्रियों को मिलेगा, जो जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, श्रीगंगानगर सहित अन्य शहरों से दिल्ली पहुंचकर हरिद्वार जाते हैं।
मेला स्पेशल ट्रेनें चालू
श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 30 जुलाई से 29 अगस्त तक चार जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल, दिल्ली शाहदरा-हरिद्वार मेला स्पेशल, योग नगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा स्पेशल और योग नगरी ऋषिकेश-आलमनगर स्पेशल एक्सप्रेस शामिल हैं.
स्टेशनों पर बढ़ेंगे टिकट काउंटर
कांवड़ यात्रा के दौरान रायवाला, मोतीचूर, ज्वालापुर समेत संबंधित स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे. इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यात्रियों की सहायता के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे. रेलवे को उम्मीद है कि इससे यात्रियों को लंबी कतार और अव्यवस्था से राहत मिलेगी.
प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन भी चलेगी
ट्रेन नंबर 04173 प्रयागराज-वेरावल स्पेशल 6 अगस्त से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसके कुल 8 ट्रिप होंगे। वहीं ट्रेन नंबर 04174 वेरावल-प्रयागराज स्पेशल 7 अगस्त से 25 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और इसके भी 8 ट्रिप होंगे।
यह ट्रेन जयपुर, अजमेर, मारवाड़ और आबूरोड सहित राजस्थान के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।
मदार-रेवाड़ी स्पेशल के 11 अतिरिक्त ट्रिप
सावन माह के दौरान रेलवे ने 09639/09640 मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल की संचालन अवधि भी बढ़ाई है। इस ट्रेन के 11 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल भी चलेगी ज्यादा दिन
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि भी बढ़ाई गई है। श्रीगंगानगर से यह ट्रेन 2 अगस्त से 23 अगस्त तक 4 ट्रिप करेगी.। वहीं समस्तीपुर से 4 अगस्त से 25 अगस्त तक 4 ट्रिप चलाए जाएंगे. इस ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
49 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे 135 अतिरिक्त कोच
सावन के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 49 जोड़ी रेलसेवाओं में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 135 अतिरिक्त डिब्बे लगाने का फैसला किया है. इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और वेटिंग लिस्ट में भी राहत मिलने की उम्मीद है.
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की यात्रा ज्यादा होती है। इसी साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा इंतजामों से भी यात्रियों को राहत दिलाने ये कदम उठाया है। बता दे कि सावन में हर साल हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेनों में सीट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से ट्रेनों के अस्थायी ठहराव, अतिरिक्त कोच, मेला स्पेशल ट्रेनों और विशेष रेल सेवाओं की अवधि बढ़ाने जैसे फैसले यात्रियों के लिए फायदे मंद होगा।













