Breaking News: रेवाड़ी: जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) रेवाड़ी द्वारा मंगलवार को कोसली के नियंत्रित शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी तोड़फोड़ की। योजनाकार विभाग की इस कार्रवाई से अफरा तफरी मच गई। विभाग की टीम ने राजस्व संपदा भूरथला, तहसील कोसली में कोसली-भूरथला रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया।Breaking News
बता दें कोसली मे यह तोडफोड की कार्रवाई नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा, चंडीगढ़ से आवश्यक अनुमति लिए बिना विकसित किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ की गई। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।Breaking News
बुल्डोजर तोडी अवैध कालोनी: बता दे अवैध रूप से विकसित किए जा रहे निर्माणों को हटाया और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। विभाग का कहना है कि नियंत्रित क्षेत्रों में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण या कॉलोनी विकसित करना नियमों के विरुद्ध है।Breaking News
डीटीपी ने की ये अपील: जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को गुमराह कर खाली भूमि पर प्लॉट बेच देते हैं, जिसके बाद निर्माण शुरू होने पर विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। इससे खरीदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।Breaking News
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट की खरीद से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय रेवाड़ी से जरूर जान ले। इतना ही नहीं किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले सरकार के नियमों के अनुसार की काम करेंं ताकि भविष्य में कोई परेशानी नही उठानी पडे।Breaking News













