Rewari Accident News: पानी लेने गया नाती, पीछे से टैंकर ने बुजुर्ग महिला को कुचला,मौत

On: June 16, 2026 2:45 PM
Follow Us:
पानी लेने गया नाती, पीछे से टैंकर ने बुजुर्ग महिला को कुचला,मौत

Rewari Accident News: हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार की शाम एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 70 साल की महिला की मौत हो गई। यह हादसा बोलनी गांव के बस स्टैंड के पास हुआ जहां महिला सड़क के किनारे खड़ी थी और उनका नाती पानी लेने गया था। सड़क के पास खड़ी महिला को टैंकर ने टक्कर मार दिया। हादसा इतना भयंकर था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।

नाती के साथ रिश्तेदारी में मिलने आई थीं महिला

मृतका राजस्थान के खैरथल-तिजारा क्षेत्र के बूढ़ी बावल गांव की रहने वाली थी। वह इन दिनों अपने नाती के पास रह रही थीं। बुजुर्ग महिला नदी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी तभी रास्ते में उसे प्यास लगी और नाती महिला को सड़क के किनारे खड़ा करके पानी लेने चला गया तभी पीछे से टैंकर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

कुछ ही सेकंड में बदल गई जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान कोटकासिम की ओर से आ रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर महिला के बेहद करीब पहुंच गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, टैंकर ने महिला को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और टैंकर के पहिए की चपेट में आ गईं।

हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग भी सन्न रह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चालक तुरंत वहां से भाग गया।

महिला के अचानक चले जाने से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस के द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है वहीं पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि दोषियों को सजा मिलेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now