शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Crime: 500 के पुराने नोट के बदले 25 लाख देने का झांसा देकर की थी ठगी, जानिए कैसे चढा हत्थे

Written by: Best24News

Published:

Crime: हरियाणा के रेवाड़ी में साइबर टीम को एक बडी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के जरिये ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी…


Crime: हरियाणा के रेवाड़ी में साइबर टीम को एक बडी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के जरिये ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बंद हो चुके पांच सौ रुपये के पुराने नोट के बदले 25 लाख रुपये देने का लालच देकर एक व्यक्ति से करीब एक लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।Crime:

Advertisement

Advt  देकर फसाया: गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गोविंद नगर निवासी दुष्यंत के रूप में हुई है, जो इस समय दिल्ली के गाधौली स्थित कैप्टन मार्केट में रह रहा था। साइबर थाना पुलिस के अनुसार, इसी साल नौ जून को गांव जैनाबाद निवासी युद्धवीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसने यूट्यूब पर पुराने नोटों के बदले भारी रकम देने का विज्ञापन देखा था।Crime:

विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर कॉलर ने बताया कि उसके पास पांच रुपये का एक पुराना नोट है, जिस पर ट्रैक्टर बना है, और उसके बदले उसे 25 लाख रुपये मिल सकते हैं।Crime:

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

शातिर ठग ने भरोसा जीतने के बाद उससे पहले 7200 रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद धीरे-धीरे कुल 95 हजार 820 रुपये विभिन्न खातों में मंगवा लिए। जब आरोपी बार-बार और पैसे मांगने लगा तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई।Crime:

पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी दुष्यंत को दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ऐसे झांसे वाले विज्ञापनों के जरिये लोगों से ठगी करता था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और बैंक खातों की जांच कर रही है।Crime:

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp