back to top
Home Top News 8th Pay Comission पर बड़ी अपडेट, कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, सैलरी...

8th Pay Comission पर बड़ी अपडेट, कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, सैलरी में होगी बंपर उछाल

8th Pay Comission पर बड़ी अपडेट, कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी
8th Pay Comission पर बड़ी अपडेट, कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी

8th Pay Comission : केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा आठवी वेतन आयोग पर तेजी से काम किया जा रहा है। वेतन आयोग से जुड़ी प्रक्रिया के अंतर्गत मीटिंग किया जा रहा है।

28, 29 और 30 अप्रैल को विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक होने वाली है। पुणे में चार और पांच में मई आयोग विभिन्न संगठनों और यूनियनों से बातचीत करेगा। इसके बाद मुंबई समेत कई शहरों में केंद्र सरकार और विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक होने वाली है। सरकार के द्वारा सभी पक्षों का सुझाव लेने के बाद ही आगे की सिफारिश तैयार की जाएगी।

वेतन आयोग के कामकाज में मदद के लिए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती भी निकल गई है। इसके लिए फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों का विकल्प रखा गया है। वेतन आयोग के लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों के सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलने वाला है।

नेशनल काउंसिल की ड्राफ्टिंग कमिटी ने अपना फाइनल मेमोरेंडम सरकार को दे दिया है जिसमें कई तरह की प्रमुख मांगे रखी गई है। कर्मचारियों की सालाना 6% इंक्रीमेंट की मांग की गई है। अगर सरकार के द्वारा इस मांग को मान लिया जाता है तो कर्मचारियों के सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

उदाहरण के लिए देखें तो अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹30000 है तो 3% के हिसाब से उसे ₹900 का इंक्रीमेंट मिलता है वहीं अगर 6% इंक्रीमेंट होता है तो सैलरी में सीधे 18 सो रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी यानी की 2 गुना ग्रोथ देखने को मिलेगा। वहीं महंगाई भत्ते में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है इसके साथ ट्रैवल एलाउंस में भी इस बार काफी अच्छा बढ़ोतरी देखने को मिलेगा।

2027 जनवरी में लागू हो सकता है आठवां वेतन आयोग (8th Pay Comission)

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2027 जनवरी में आठवें वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है हालांकि सरकार के द्वारा इस पर अभी किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News