Rewari News: धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

On: April 17, 2026 5:05 PM
Follow Us:
Rewari News: धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Rewari News: धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर शुक्रवार को अलावलपुर गावं में बिना अनुमति के करीब तीन एकड विकसित की जा रही अवैध कालोनी मे डीटीपी ने तोड फोड की। इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बता दे कि धारूहेड़ा से नंदरामपुर बास रोड पर करीब 3 एकड़ भूमि पर बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जहां डीपीसी, चारदीवारी, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय और कच्चे रोड नेटवर्क का निर्माण किया गया था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर 18 डीपीसी, दो चारदीवारी समेत अन्य अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।Rewari News

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिहाग ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जांच जरूर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति के किए गए निर्माण पर विभागीय कार्रवाई के साथ आर्थिक माई सुरक्षित रह सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now