back to top
Home Rewari News Rewari News Today: जिले में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, अब दर्ज...

Rewari News Today: जिले में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, अब दर्ज होगा केस, जुर्माना भी लगेगा

जिले में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, अब दर्ज होगा केस, जुर्माना भी लगेगा
जिले में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, अब दर्ज होगा केस, जुर्माना भी लगेगा

Rewari News Today: कोसली स्टेशन क्षेत्र के बाजारों में अतिक्रमण की समस्या काफी बढ़ गई है जिसको लेकर अब प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन के द्वारा अब गंभीर कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के द्वारा पिछले कुछ समय से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया की जा रही है लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो सामान हटाने के बाद दोबारा सरकारी जगह पर अतिक्रमण कर रहे हैं। तीन-चार दिन में एसडीएम विजय कुमार यादव सल्हावास नाहड़ रोड और रेलवे स्टेशन से कोसली गांव के मेन रोड का पैदल निरीक्षण करने वाले हैं।

इस दौरान अगर कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो तुरंत एफआईआर दर्ज होगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। एसडीएम ने साफ शब्दों में कहा है कि दोबारा किसी को नोटिस नहीं दिया जाएगा अब सीधा केस दर्ज होगा।

एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि कोसली रेवाड़ी जिला का एक मुख्य कस्बा है जिससे अब शहर का रूप भी दिया जा रहा है। आप इसे केवल एक गांव नहीं समझे बल्कि इसके विकास और सुंदरीकरण में सहयोग करें। आने वाले समय में कोली शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के लिए मुख्य केंद्र बन जाएगा।

एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि यहां पर शिक्षित लोगों की कमी नहीं है। लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के पास के टैक्सी स्टैंड को भी हटाया जाएगा और अगर गाड़ी चालकों ने अपनी गाड़ी नहीं हटाया तो उनकी गाड़ी को तुरंत जप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकान के आगे आप गाड़ी खड़ी ना करें इसके साथ ही दुकानदार भी अपने दायरे में अपना सामान रखें। अगर किसी भी तरह की अतिक्रमण मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

 

एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर हम अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे।। कोसली के सुंदरीकरण में सभी लोगों को साथ मिलकर सहयोग करना होगा।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News