गर्मी बढ़ते ही OPD का टाइम बदला, जानिए नई टाइमिंग
गर्मी बढ़ते ही OPD का टाइम बदला, जानिए नई टाइमिंग

Rewari News Today:  हरियाणा में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। राज्य के अधिकतम जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। बढ़ती गर्मी के वजह से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ओपीडी सेवाओं का समय भी बदल दिया गया है। बृहस्पतिवार से जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी सुबह 8:00 बजे से खुलने लगा है वही ओपीडी दोपहर 2:00 बजे तक खुला रहेगा। इसके पहले टाइमिंग 9 से 3 थी।

नागरिक अस्पताल प्रशासन के द्वारा लोगों से नई समय सारणी पर अस्पताल आने के लिए अपील किया गया है।नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि आपातकालीन सेवाएं पूर्व की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी।

लगातार बढ़ रहा है तापमान

जिले में दो दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। आज रेवाड़ी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं बुधवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ओपीडी की नई टाइमिंग क्या है? (Rewari News Today)

जिले में ओपीडी अब सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 तक खुला रहेगा। हालांकि आपातकालीन सुविधा पहले के जैसे ही 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। गर्मी बढ़ने के वजह से ओपीडी के टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।